Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Stree 2 Box Office Report: 'स्त्री' बनी बॉक्स ऑफिस की रक्षक, दूसरे दिन कमाई 100 करोड़ पार

    Updated: Sat, 17 Aug 2024 11:28 AM (IST)

    Stree 2 Box Office Collection Day 2 हॉरर कॉमेडी फिल्म स्त्री 2 ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ ओपनिंग हासिल कर के इतिहास रच दिया है। श्रद्धा कपूर (Shradd ...और पढ़ें

    स्त्री 2 बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट (Photo Credit-X)
    स्त्री 2 बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट (Photo Credit-X)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। स्त्री 2 फिल्म ने कमाई के मामले में रिलीज के पहले दिन ताबड़तोड़ शुरुआत हासिल की है। श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) और राजकुमार राव (Rajkummar Rao) की हॉरर कॉमेडी मूवी ने इस वक्त सिनेमाघरों से लेकर बॉक्स ऑफिस (Stree 2 Day 2 Box Office Collection) तक अपनी मजबूत पकड़ बना ली है। रिलीज के दूसरे दिन भी निर्माता दिनेश विजान की स्त्री कमाल करती दिख रही है। जिसका अंदाजा स्त्री 2 (Stree 2) के दूसरे दिन के कमाई के आंकड़े से आसानी से लगाया जा सकता है। 

    दूसरे दिन भी स्त्री 2 का कमाल जारी

    पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 64 करोड़ का धमाकेदार कारोबार करने के बाद ये उम्मीद लगाई जा रही थी रिलीज के सेकंड डे पर भी स्त्री 2 का कलेक्शन हुंकार भरते हुए नजर आएगा। शुक्रवार को कुछ ऐसा होता ही नजर आया है। तरण आदर्श के अनुसार राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की इस मूवी ने दूसरे दिन करीब 35.30 करोड़ का कारोबार कर लिया है। 

    ये भी पढ़ें- Stree 2 Day 1 Box Office: बॉक्स ऑफिस पर 'सरकटे का आतंक', ओपनिंग डे पर ही मालामाल हुए 'स्त्री 2' के मेकर्स

    नॉन हॉलिडे पर जिस तरह से स्त्री 2 ने कमाई के मामले में प्रदर्शन कर के दिखाया है,  वो काबिल ए तारीफ है। इसके साथ ही अब स्त्री 2 बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग वीकेंड से पहले 100 करोड़ के जादुई आंकडे़ को पार कर लिया है।

    स्त्री 2 का कलेक्शन ग्राफ

       पहला दिन                 64.80 करोड़
      दूसरा दिन                 35.30 करोड़
          कुल                 100.10 करोड़

    रिकॉर्डतोड़ शुरुआत से स्त्री 2 ने किया कमाल

    मालूम हो कि ओपनिंग डे पर सबसे अधिक कमाई के मामले में स्त्री 2 ने शाह रुख खान की पठान, रणबीर कपूर की एनिमल, यश की केजीएप चैप्टर 2 और ऋतिक रोशन की वॉर जैसी ब्लॉकबस्टर मूवीज को धूल चटा दी है। इस आधार पर कहा जा सकता है कि स्त्री 2 भी अगली ब्लॉकबस्टर बन सकती है। 

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- Stree 2 ही नहीं, इन फिल्मों के सीक्वल ने भी बॉक्स ऑफिस पर उड़ाया गर्दा, पहले से ज्यादा तगड़ी रही कहानी