विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Stree 2 की कमाई में आया जबरदस्त उछाल! बॉक्स ऑफिस पर 600 करोड़ पार पहुंची फिल्म, अब सामने है Devara की चुनौती

Published: Tue, 24 Sep 2024 01:07 PM (IST)

अमर कौश‍िक के डायरेक्‍शन में बनी फिल्म स्‍त्री 2 ने बॉक्‍स ऑफिस पर धमाल मचा रखा है। फिल्म ने बॉक्स ...और पढ़ें

स्त्री 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कितना रहा?
स्त्री 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कितना रहा?

HighLights

  1. बॉक्स ऑफिस पर जारी है 'स्त्री 2' का तांडव
  2. फिल्म ने दुनियाभर में की जबरदस्त कमाई
  3. अमर कौशिक ने डायरेक्ट की है फिल्म

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म स्त्री 2 रुकने को तैयार नहीं है। फिल्म ने कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। ये अमर कौशिक के निर्देशन में बनी फिल्म का जादू ही है जो कम होने का नाम नहीं ले रहा।

 स्त्री 2 के सामने नहीं थी कोई बड़ी रिलीज

फिल्म एक हॉरर कॉमेडी है जिसमें सरकटे का आतंक दिखाया गया है। फिल्म को थ्रिएटर में रिलीज हुए एक महीने से भी ज्यादा समय बीत चुका है लेकिन इसके आसपास कोई भी फिल्म नहीं टिक पाई। स्त्री 2' को रिलीज हुए 40 दिन बीत चुके हैं। बीच में कलेक्शन में कुछ गिरावट जरूर देखने को मिली थी लेकिन फिर भी गिरते-उठते फिल्म ने कई सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

यह भी पढ़ें: Stree 2 Worldwide Collection: स्त्री ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई से बदला बॉक्स ऑफिस का गणित, 'एनिमल' को कुचलने के आई करीब

600 करोड़ के पार पहुंची फिल्म

फिल्म ने अपने छठे हफ्ते में 600 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करते हुए शाह रुख खान की जवान को पीछे छोड़ दिया है। इस तरह फिल्म ने हिंदी बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म का खिताब हासिल कर लिया है। बीते दिनों BOGO ऑफर और सिनेमा डे पर 99 रुपये में मिलने वाले टिकट से भी इसे काफी ज्यादा फायदा मिला। पब्लिक करीना कपूर की बकिंघम मर्डर्स और रि रिलीज तुम्बाड को छोड़कर स्त्री 2 देखने आ रहे हैं। ये चंदेरी का क्रेज ही है जो लोगों में खत्म होने का नाम नहीं ले रहा।

अभी क्या है चुनौती?

स्त्री 2 फिल्म ने जहां घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 600 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली है। वहीं, दुनियाभर में मूवी 847.66 करोड़ के पार जा चुकी है। स्‍त्री 2' ने अपने छठे सोमवार (40वें दिन) को देश में 1.35 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन किया है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक अर्ली ट्रेंड के हिसाब से फिल्म ने अबतक 0.15 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।

फिल्म के पास जबरदस्त कमाई करने के लिए अब केवल तीन दिन हैं। 27 सितंबर को जूनियर NTR, जान्‍हवी कपूर और सैफ अली खान की 'देवरा' रिलीज हो रही है। ये स्त्री 2 की कमाई पर थोड़ा असर डाल सकती है।

यह भी पढ़ें: Stree 2 Box Office Day 39: सरकटे के आतंक ने छुआ ये जादुई आंकड़ा, इन फिल्मों की राह पर चल किया जबरदस्त कलेक्शन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।