विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

All Time TOP 10 Movies में शनिवार को शामिल हो जाएगी Stree 2, कितनी दूर है Number One की मंजिल?

Published: Sat, 24 Aug 2024 03:54 PM (GMT+05:30)

स्त्री 2 की सफलता ने हॉरर कॉमेडी जॉनर की सार्थकता को बढ़ा दिया है। आने वाले समय में बॉलीवुड में ...और पढ़ें

स्त्री 2 टॉप 10 फिल्मों में शामिल होने वाली है। फोटो- इंस्टाग्राम
स्त्री 2 टॉप 10 फिल्मों में शामिल होने वाली है। फोटो- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. 15 अगस्त को रिलीज हुई थी राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की स्त्री 2
  2. पीछे रह गईं स्त्री 2 के साथ रिलीज हुई खेल खेल में और वेदा
  3. राजकुमार और श्रद्धा कपूर की यह सबसे बड़ी कामयाबी है

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री 2 बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी का नया इतिहास लिख रही है। 15 अगस्त को रिलीज हुई फिल्म नौ दिनों में 327 करोड़ का नेट कलेक्शन कर चुकी है। 300 करोड़ की लिस्ट बॉलीवुड के लिए नई नहीं है, मगर स्त्री 2 के साइज को देखते हुए यह बड़ी बात है। 

शुक्रवार के कलेक्शन के बाद स्त्री 2 हिंदी सिनेमा की 11वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। यह पक्का है कि शनिवार को फिल्म टॉप 10 लिस्ट में दाखिल हो जाएगी। दसवें स्थान पर फिलहाल सलमान खान की टाइगर जिंदा है मौजूद है, जिसने 339.16 करोड़ का नेट कलेक्शन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर किया था। इसे पीछे छोड़ने के लिए स्त्री को लगभग 13 करोड़ चाहिए, जो आज मिल जाएगा।  

यह भी पढ़ें: Stree 2 की बॉक्स ऑफिस पर सफलता के ये हैं पांच बड़े राज, क्या आपने थिएटर में किया नोटिस?

दूसरे वीकेंड में पीछे छूट जाएंगी पीके और संजू

दूसरे वीकेंड के खत्म होते-होते स्त्री पीके और संजू को भी पीछे छोड़ सकती है। आमिर खान की पीके ने 340.80 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था, जबकि रणबीर कपूर की संजू ने 342.53 करोड़ का लाइफटाइम कलेक्शन किया था। जाहिर है कि दूसरे वीकेंड बाद स्त्री 2 आठवीं सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी होगा। 

अब अगर इसे All Time Highest Grosser फिल्म बनना है तो सात फिल्मों को पीछे छोड़ना होगा। ये फिल्में हैं-

  • दंगल- 387.38 करोड़
  • केजीएफ चैप्टर 2- 434.70 करोड़
  • बाहुबली 2 द कन्क्लूजन- 510.99 करोड़
  • गदर 2- 525.45 करोड़
  • पठान- 543.05 करोड़
  • एनिमल- 556.36 करोड़
  • जवान- 643.87 करोड़

अगले दो हफ्तों तक कोई नहीं है टक्कर में

अपने कलेक्शंस बढ़ाने के लिए स्त्री 2 को पास अभी दो हफ्तों का पूरा वक्त है। स्त्री 2 के साथ रिलीज हुईं खेल खेल में और वेदा पहले ही पस्त हो चुकी हैं। बीते शुक्रवार कोई ऐसी हिंदी फिल्म रिलीज नहीं हुई है, जो स्त्री 2 को चुनौती दे सके। 30 अगस्त को तमिल फिल्म तंगलान हिंदी में रिलीज हो रही है।

यह भी पढ़ें: खौफ के साये में अतरंगी अतीत, पूरी तरह बदल चुके हैं बॉलीवुड फिल्मों के 'भूत'

इस फिल्म का साउथ में काफी बज रहा है। अब हिंदी में यह स्त्री 2 को कितनी चुनौती दे पाएगी, ये देखने वाली बात होगी। अगर ऐसी फिल्मों की बात करें, जिनके स्त्री 2 का कारवां बाधित हो सकता है तो वो 6 सितम्बर को आ रही कंगना रनौत की इमरजेंसी है। तब तक स्त्री 2 को खुलकर खेलने के लिए पूरा मैदार खाली है।

अमर कौशिक निर्देशित स्त्री 2 दिनेश विजन के हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स की फिल्म है, जिसमें राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर, पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना लीड रोल्स में हैं, जबकि वरुण धवन और अक्षय कुमार ने कैमियोज किये हैं। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।