Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Stree 2 Box Office Day 22: 'स्त्री 2' ने फिर मचा दिया गदर, बन गई सबसे अधिक कमाई करने वाली चौथी फिल्म

    Updated: Fri, 06 Sep 2024 01:24 PM (IST)

    Stree 2 Box office Collection हॉरर कॉमेडी फिल्म स्त्री 2 सिनेमाघरों में रिलीज के तीन सप्ताह बाद भी कमाल कर रही है। हर रोज बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले ...और पढ़ें

    स्त्री 2 की धमाकेदार कमाई है जारी (Photo Credit-X)
    स्त्री 2 की धमाकेदार कमाई है जारी (Photo Credit-X)

    HighLights

    1. स्त्री 2 की धमाकेदार कमाई का सिलसिला जारी
    2. 22वें दिन सनी देओल की गदर 2 का तोड़ा रिकॉर्ड
    3. हिंदी सिनेमा की चौथी सबसे सफल फिल्म बनी स्त्री 2

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Stree 2 Day 22 Box Office Collection: निर्देशक अमर कौशिक की हॉरर कॉमेडी फिल्म स्त्री 2 (Stree 2) सिनेमाघरों में अब भी अपना जलवा बिखेर रही है। रिलीज के तीन सप्ताह बाद भी स्त्री 2 का खुमार दर्शकों के दिलों-दिमाग से उतरने का नाम नहीं ले रहा है। बेशक शुरुआती दिनों की तुलना में फिल्म की कमाई सिंगिल डिजिट में आ गई है। 

    लेकिन हर रोज राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की स्त्री 2 बॉक्स ऑफिस पर प्रभावित कारोबार करती हुई आगे बढ़ रही है। रिलीज के 22वें दिन स्त्री 2 ने बड़ा धमाका करते हुए सनी देओल की गदर 2 (Gadar 2 Box Office Collection) को भी धूल चटा दी है। 

    22वें दिन स्त्री 2 ने कमाए इतने करोड़

    15 अगस्त को निर्माता दिनेश विजान की मैडॉक फिल्म्स प्रोडक्शन हाउस की पेशकश स्त्री 2 को बड़े पर्दे पर रिलीज किया गया। ओपनिंग डे पर 64 करोड़ की ताबड़तोड़ कमाई से बवंडर मचाने वाली ये फिल्म रिलीज के 22 दिन भी हार मानने को तैयार नहीं हैं।

    ये भी पढ़ें- 23 साल पुरानी RHTDM का कुछ नहीं उखाड़ पाई 'Stree 2', री-रिलीज के बाद भी मचाया 'भौकाल

    साउथ सुपरस्टार थलापति विजय की गोट मूवी की रिलीज के बावजूद स्त्री 2 ने कमाई के मामले में गर्दा उड़ा दिया है और सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार तीसरे गुरुवार को करीब 5.70 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। इसके साथ ही अब राजकुमार राव की इस मूवी का नेट कलेक्शन 526.23 करोड़ हो गया है, जोकि सनी देओल की गदर 2 के लाइफटाइम कलेक्शन 1 करोड़ ज्यादा है। 

    खबरें और भी

    इसके साथ ही अब स्त्री 2 हिंदी सिनेमा की चौथी ऐसी मूवी बन गई है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर सबसे अधिक कमाई का रिकॉर्ड बनाया है। 

    इन मूवीज के क्लब में शामिल हुई स्त्री 2

    गदर 2 का रिकॉर्ड तोड़ने के बाद स्त्री 2 की नजरें शाह रुख खान की पठान और रणबीर कपूर की एनिमल के कलेक्शन पर है। फिलहाल स्त्री 2 से जो हिंदी फिल्में कमाई के मामले में आगे हैं, वो इस प्रकार हैं- 

    1. जवान- 644 करोड़

    2. एनिमल- 556 करोड़

    3. पठान- 543 करोड़

    4. स्त्री 2- 526.23 करोड़

    उम्मीद है कि आने वाले वीकेंड पर एक बार फिर से स्त्री 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में रफ्तार पकड़ती दिखेगी। 

    ये भी पढ़ें- Stree 2 Collection Day 21: 'स्त्री 2' के निशाने पर आई सनी देओल की सुपरहिट फिल्म, इस आंकड़े के साथ कुचलने को तैयार