विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Stree 2 Worldwide Collection: दुनियाभर में स्त्री 2 ने मचाया कोहराम, अब Aamir Khan की दो फिल्मों की आई शामत

Published: Sat, 07 Sep 2024 01:18 PM (IST)

श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) और राजकुमार राव (Rajkummar Rao) स्टारर फिल्म स्त्री 2 बॉक्स ऑफिस पर एक नया इतिहास रचने ...और पढ़ें

स्त्री 2 का वर्ल्डवाइड कलेक्शन/ फोटो- X Account
स्त्री 2 का वर्ल्डवाइड कलेक्शन/ फोटो- X Account

HighLights

  1. स्त्री 2 बॉक्स ऑफिस पर बनी बुलेट ट्रेन
  2. दुनियाभर में 700 करोड़ के हुई पार
  3. आमिर की फिल्म का टूटेगा रिकॉर्ड?

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। स्त्री 2 की बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार को रोकना मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन हो रहा है। हर दिन श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की हॉरर कॉमेडी फिल्म जिस कदर कहर मचा रही है, उसे देखते हुए अन्य फिल्मों की सिट्टी-पिट्टी गुल हो चुकी है।

अमर कौशिक के निर्देशन में बनी पंकज त्रिपाठी-अपारशक्ति खुराना स्टारर फिल्म इंडिया में तो धांसू कलेक्शन कर ही रही है, लेकिन वर्ल्डवाइड भी स्त्री 2 एक के बाद एक फिल्म को पछाड़ते हुए बुलेट ट्रेन की रफ्तार से दौड़ रही है।

स्त्री 2 अब तक गदर 2, सुल्तान और संजू जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ चुकी है और अब श्रद्धा कपूर की मूवी के निशाने पर आमिर खान की दो बड़ी फिल्में आ चुकी हैं।

स्त्री 2 ने दुनियाभर में अब तक किया कितना कलेक्शन?

स्त्री 2 इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी फिल्म बन चुकी है। श्रद्धा कपूर से पहले प्रभास और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' ने बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई की थी। इस हॉरर कॉमेडी फिल्म को सिनेमाघरों में लगे 23 दिन पूरे हो चुके हैं और चंद दिनों में ही मूवी ने दुनियाभर में 700 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

यह भी पढ़ें: Stree 2 OTT Release Date: थिएटर्स के बाद ओटीटी पर दहशत फैलाएगी 'स्त्री 2', जानें- कब और कहां होगी स्ट्रीम

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट्स के मुताबिक, 23 दिनों में श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव स्टारर स्त्री 2 (Stree 2) ने वर्ल्डवाइड टोटल 748.95 करोड़ की कमाई कर ली है। अब स्त्री 2 केवल आठ फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ने से पीछे है। इसके अलावा ये फिल्म ओवरसीज मार्केट में 121.71 करोड़ तक की कमाई कर ली है।

स्त्री 2 वर्ल्डवाइड कलेक्शन 

स्त्री 2 वर्ल्डवाइड  748.95 करोड़ रुपए
पीके वर्ल्डवाइड  769.89 करोड़ रुपए
सीक्रेट सुपरस्टार वर्ल्डवाइड  875.78 करोड़ रुपए

आमिर खान की दो फिल्मों पर मंडराया खतरा

आमिर खान की फिल्म इंडिया में जिस तरह का भी बिजनेस करे, लेकिन वर्ल्डवाइड तो बॉक्स ऑफिस पर मोटी कमाई कर ही लेती है। हालांकि, अब स्त्री सनी देओल की गदर 2 के बाद आमिर खान की दो फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ने के पीछे पड़ गई है।

stree 2

श्रद्धा कपूर की हॉरर कॉमेडी फिल्म का अगला टारगेट राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी फिल्म पीके है, जिसमें आमिर और अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) मुख्य भूमिका में थे। दूसरी फिल्म 'सीक्रेट सुपरस्टार' है, जिसमें जायरा वसीम थीं। पीके का वर्ल्डवाइड टोटल कलेक्शन 769.89 करोड़ का है, जबकि सीक्रेट सुपरस्टार ने लाइफटाइम 875.78 करोड़ तक की कमाई की थी।

यह भी पढ़ें: Stree 2 Box Office Day 23: चंदेरी की 'स्त्री' ने बॉक्स ऑफिस पर जमाई धाक, दर्शकों को डराकर कमा लिए इतने करोड़

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।