Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Stree 2 Worldwide Collection: 500 करोड़ की तरफ 'स्त्री' ने बढ़ाए कदम, दुनियाभर में रॉकेट से तेज कमाई

    Updated: Fri, 23 Aug 2024 12:31 PM (IST)

    Stree 2 Worldwide Collection Day 8 श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव (Rajkummar Rao) की मूवी स्त्री 2 इन दिनों भारत के साथ-साथ विदेशों में भी कमाई के मामले ...और पढ़ें

    स्त्री 2 का वर्ल्डवाइड कलेक्शन (Photo Credit-X)
    स्त्री 2 का वर्ल्डवाइड कलेक्शन (Photo Credit-X)

    HighLights

    1. वर्ल्डवाइड छाई हॉरर कॉमेडी स्त्री 2
    2. अब तक इतने करोड़ का कर चुकी है बिजनेस
    3. राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की मूवी स्त्री 2

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अभिनेता राजकुमार राव (Rajkummar Rao) और श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) की हॉरर कॉमेडी मूवी स्त्री 2 की सफलता का शोर इस समय हर तरफ मच रहा है। हर रोज कमाई के मामले में स्त्री 2 नए-नए कारनामे करती हुई आगे की तरफ बढ़ रही है। 

    बॉक्स ऑफिस के अलावा वर्ल्डवाइड स्त्री 2 की कमाई की रफ्तार धीमे होने का नाम नहीं ले रही है। इस बीच निर्देशक अमर कौशिक और निर्माता दिनेश विजान की स्त्री 2 के वर्ल्डवाइड कलेक्शन (Stree 2 Worldwide Collection) की ताजा रिपोर्ट सामने आ गई है, आइए जानते हैं कि रिलीज के 8वें दिन इस मूवी ने दुनियाभर में कितना कारोबार किया है। 

    वर्ल्डवाइड कितनी हुई स्त्री 2 की कमाई

    बीते 15 अगस्त को स्त्री 2 को बडे़ पर्दे पर रिलीज किया गया। तब ये फिल्म सिनेमाघरों से लेकर बॉक्स ऑफिस तक अपनी मबजूत पकड़ बनाए हुए है। रिलीज के पहले सप्ताह में दुनियाभर में 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर स्त्री 2 ने ये साबित कर दिया की अभी फिल्म की कमाई का कारवां बहुत लंबा चलने वाला है।

    ये भी पढ़ें- Stree 2 के बाद भी लंबी है हॉरर कॉमेडी फिल्मों की लिस्ट, भूतिया कहानी फिल्ममेकर्स का नया पैंतरा 

    रिलीज के 8वें दिन भी स्त्री 2 के वर्ल्डवाइड कलेक्शन में ठीक-ठीक बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। दरअसल मेकर्स की तरफ से शुक्रवार को इस मामले को लेकर रिपोर्ट साझा की गई है। जिसमें बताया गया है कि फिल्म अब तक पूरी दुनिया में 428 करोड़ का धमाकेदार कलेक्शन कर लिया है और स्त्री 2 ने 500 करोड़ की तरफ कदम बढ़ा दिए हैं। 8वें दिन फिल्म खाते में वर्ल्डवाइड 28 करोड़ की मोटी रकम आई है। 

    खबरें और भी

    विदेशों में स्त्री 2 का जलवा कायम

    स्त्री 2 के इस शानदार वर्ल्डवाइड कलेक्शन से ये अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है कि फिल्म विदेशों में भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। अब तक ओवरसीज इस मूवी ने 64 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर लिया है और इसी तरह से अगर मूुवी की कमाई चलती रही तो 100 करोड़ का आंकड़ा भी पार हो जाएगा। 

    ये भी पढ़ें- Stree 2 vs Kalki: प्रभास की 'कल्कि' पर भारी पड़ी 'स्त्री 2', 8वें दिन कमाई में छोड़ा कोसों दूर