यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Son of Sardaar 2 Collection Day 10: अजय देवगन की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मारा यू-टर्न, संडे को पलट दिया पूरा गेम
अजय देवगन की फिल्म सन ऑफ सरदार 2 बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। फिल्म को शुरुआती दिनों में धीमी रफ्तार मिली। इन दिनों फिल्म टिकट खिड़की पर अपनी ज ...और पढ़ें

HighLights
- सन ऑफ सरदार 2 का कलेक्शन
- संडे टेस्ट में चमकी अजय देवगन की मूवी
- 50 करोड़ से कितनी दूर है सन ऑफ सरदार 2
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक्टर अजय देवगन के लिए यह साल फिल्मों के लिहाज से बेहतरीन साबित हुआ है। रेड 2 के बाद अब उनकी फिल्म सन ऑफ सरदार 2 को भी सफलता मिल रही है। यह उनकी हिट फिल्म सन ऑफ सरदार का सीक्वल है। मूवी को काफी पसंद किया जा रहा है। धीमी शुरुआत मिलने के बाद अब बॉक्स ऑफिस पर यह रफ्तार पकड़ रही है। आइए जानते हैं कि 10वें दिन मूवी ने कुल कितनी कमाई की है।
रक्षाबंधन यानी शनिवार के दिन बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन की फिल्म का राज रहा। अजय देवगन और मृणाल ठाकुर स्टारर फिल्म को सराहना मिल रही है। अब लग रहा है कि कमाई के मोर्चे पर भी मूवी कुछ बड़ा कर सकती है। वीकेंड शुरू होने के बाद इसे फायदा हुआ।
सन ऑफ सरदार 2 का बॉक्स ऑफिस केलक्शन
वर्किंग डे में अजय देवगन की मूवी को दर्शकों की कमी का सामना जरूर करना पड़ा है। खैर, वीकेंड पर मूवी की कमाई में सुधार हुआ है। खासकर सैयारा के तूफान के बीच फिल्म टिकट खिड़की पर अपनी जगह बना पा रही है। दरअसल, अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म का कोई भी सामना नहीं कर पा रहा था, लेकिन अब सन ऑफ सरदार 2 ऐसा करने में काफी हद तक सफल होती नजर आई।
.jpg)
यह भी पढ़ें- Box Office: रक्षा बंधन पर 6 फिल्मों में बॉक्स ऑफिस पर हुआ रण, इस मूवी पर जमकर हुई धनवर्षा
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार को खबर लिखे जाने तक सन ऑफ सरदार 2 ने 2.57 करोड़ का कलेक्शन (Son of Sardaar 2 Collection Day 10) कर लिया है। संभावना है कि इस कमाई के आंकडे़ में सुबह तक बढ़ोतरी हो सकती है। बता दें कि शनिवार को फिल्म ने 4 करोड़ का कलेक्शन किया था। इससे पहले कई दिन तक फिल्म की कमाई 2 करोड़ से काफी कम रही थी, लेकिन अब लग रहा है कि कलेक्शन का ग्राफ ऊपर की ओर जा सकता है।
खबरें और भी
.jpg)
50 करोड़ से कितनी दूर है अजय देवगन की फिल्म
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अजय देवगन की फिल्म सन ऑफ सरदार 2 ने 10 दिनों के अंदर 40.82 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया है। संभावना है कि एक सप्ताह बाद इसकी कमाई का आंकड़ा 50 करोड़ को पार कर सकता है। अगर इसकी कमाई का ग्राफ लगातार बढ़ता है, तो ही ऐसा हो पाएगा।