Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Gadar 2 Collection Day 53: सिनेमाघरों में मजबूती से बनी है 'गदर 2', जारी है लाखों में फिल्म की कमाई

    Updated: Tue, 03 Oct 2023 08:50 AM (GMT+05:30)

    Gadar 2 Collection Day 53 अनिल शर्मा के डायरेक्शन में बनी फिल्म गदर 2 को लेकर जैसी उम्मीदें थीं मूवी ने उससे भी अच्छा कलेक्शन किया। फिल्म की कमाई भले ...और पढ़ें

    Sunny Deol Picture from film Gadar 2
    Sunny Deol Picture from film Gadar 2

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Gadar 2 Box Office Collection Day 53: सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' ने शुरुआत से लेकर अब तक उम्मीद से बेहतर कलेक्शन किया है। पहले बॉक्स ऑफिस क्लैश और फिर शाह रुख खान की फिल्म 'जवान' से टक्कर मिलने के बाद भी यह मूवी टिकी रही। गदर 2 सनी देओल के करियर की बेहतरीन और सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है।

    सिनेमाघरों में पूरे किए 53 दिन

    गदर 2 फिल्म ने दुनिया भर में 700 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया है। वहीं, घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 500 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। 'गदर 2' को रिलीज हुए 53 दिन पूरे हो चुके हैं। डेढ़ महीने में भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए हुई है।

    कितना किया कलेक्शन?

    शुरुआती अनुमान के मुताबिक,‌ गदर 2 ने 53वें दिन 10 लाख तक की कमाई की है। पहले हफ्ते में फिल्म ने 284.63 करोड़, दूसरे हफ्ते में 134.47 करोड़, तीसरे हफ्ते में 63.35 करोड़, चौथे में 27.55 करोड़, पांचवें में 7.28 करोड़, छठे में 4.72 करोड़ का कलेक्शन किया। सातवें हफ्ते के कलेक्शन को मिलाकर फिल्म का टोटल डोमेस्टिक बिजनेस 520 करोड़ के पार हो गया है। फिल्म का कलेक्शन 526.05 करोड़ हो गया है।

    'पठान' और 'बाहुबली 2' को छोड़ा पीछे

    गदर 2 फिल्म ने पठान और बाहुबली 2 जैसी फिल्मों को मात दी है। पठान मूवी ने 28 दिनों में 500 करोड़ क्लब में प्रवेश किया था।

    जबकि, बाहुबली 2 फिल्म 34 दिनों में 500 करोड़ क्लब में शामिल हो पाई। गदर 2 को 24 दिन लगे 500 करोड़ क्लब में शामिल होने के लिए।

    खबरें और भी