यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Gadar 2 Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से टिकी है 'गदर 2', 'जवान' की आंधी में छापे इतने नोट
गदर 2 इस साल की अब तक तीसरी हाईएस्ट ओपनर फिल्म है। सनी देओल के एक्शन सीक्वेंस और उत्कर्ष शर्मा की क्यूट अदाओं ने लोगों को थिएटर में आने पर मजबूर किया। ...और पढ़ें

HighLights
- 'गदर 2' में सनी देओल का एक्शन सीन किया जा रहा पसंद
- 'जवान' की आंधी में भी 'गदर 2' कर रही अच्छा बिजनेस
- 550 करोड़ की तरफ बढ़ रही 'गदर 2'
नई दिल्ली, जेएनएन। Gadar 2 Box Office Collection Day 43: सनी देओल के करियर की ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म 'गदर 2' रिलीज के एक महीने बाद भी देखी जा रही है। फिल्म ने भारत में खूब सुर्खियां बटोरी और विदेश में भी लोगों ने इसे पसंद किया। यहां तक की शाह रुख खान की 'जवान' रिलीज होने के बाद भी फिल्म थिएटर्स में मजबूती से टिकी हुई है।
'जवान' की आंधी में भी छाई 'गदर 2'
अनिल शर्मा के डायरेक्शन में बनी फिल्म गदर 2 ने शुरुआत से ही बॉक्स ऑफिस पर अच्छी पकड़ बनाए रखी। 40.10 करोड़ की ओपनिंग लेने वाली इस मूवी का कुल कलेक्शन 500 करोड़ के पार काफी पहले चला गया। धीमी रफ्तार सही-सही लेकिन 'गदर 2' 550 करोड़ की तरफ बढ़ रही है।
कितनी हुई फिल्म की कमाई?
'गदर 2' को रिलीज हुए 43 दिन बीत चुके हैं। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने शुक्रवार को 25 लाख तक की कमाई की। इससे मूवी का टोटल कलेक्शन 522.25 करोड़ हो गया है।
गदर 2 का अब तक का कलेक्शन
- पहला हफ्ता - 284.63 करोड़
- दूसरा हफ्ता - 134.47 करोड़
- तीसरा हफ्ता - 63.35 करोड़
- चौथा हफ्ता - 27.55 करोड़
- पांचवां हफ्ता - 7.28 करोड़
- छठा हफ्ता - 4.72 करोड़
नए टिकट प्राइस 150 रुपये
जी स्टूडियो की तरफ से पोस्ट शेयर किया गया जिसमें फिल्म के नए टिकट प्राइस के बारे में बताया गया। इसके कैप्शन में लिखा गया, 'ऐसा ऑफर इंट्रोड्यूस किया है, जिसे आप मना नहीं कर पाएंगे। पूरे राष्ट्र में हो रही है इसकी ही बात। बुक कीजिए अपने टिकट से 150 रुपए।'
खबरें और भी
ओटीटी पर आएगी फिल्म
'गदर 2' ने दुनिया भर में 650 करोड़ के आसपास की कमाई की है। जिन लोगों ने थिएटर में फिल्म को अभी तक नहीं देखा है उनके लिए मुफ्त में मूवी देखने का सुनहरा मौका अक्टूबर में आएगा। फिल्म अक्टूबर में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो रही है।