Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Gadar 2 Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर नहीं कम हो रहा 'गदर 2' का शोर, 50 दिन में छाप डाले इतने नोट

    Updated: Sat, 30 Sep 2023 07:59 AM (IST)

    Gadar 2 Box Office Collection Day 50 सनी देओल की फिल्म गदर 2 को रिलीज हुए काफी दिन बीत चुके हैं। इसके बावजूद मूवी मजबूती से बॉक्स ऑफिस पर टिकी है और ल ...और पढ़ें

    Sunny Deol and Ameesha Patel from Gadar 2
    Sunny Deol and Ameesha Patel from Gadar 2

    HighLights

    1. 'गदर 2' को रिलीज हुए बीते 50 दिन
    2. लंबे समय तक बॉक्स ऑफिस पर टिकी है फिल्म
    3. 'गदर 2' है सनी देओल के करियर की बेस्ट फिल्म

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Gadar 2 Box Office Collection Day 50: सनी देओल, अमीषा पटेल और उत्कर्ष शर्मा को लीड रोल में लेते हुए बनी फिल्म ग़दर 2 को रिलीज हुए डेढ़ महीने का समय बीत चुका है। बावजूद इसके फिल्म मजबूती से बॉक्स ऑफिस पर पांव जमाए खड़ी है। गदर 2 को रिलीज हुए 50 दिन बीत चुके हैं। इतने लंबे समय तक टिक्की यह फिल्म अपने आप में एक रिकॉर्ड है।

    सक्सेसफुली पार किया 500 करोड़ का आंकड़ा

    कई फैंस ने 'गदर 2' की सक्सेस को अपने स्तर पर एंजॉय किया। वहीं, सनी देओल ने भी कुछ दिनों पहले सक्सेस पार्टी थ्रो की थी। गदर 2 का जश्न मनाने के बाद अनु शर्मा ने गदर 3 तक का ऐलान कर दिया है। हाल ही में गदर 3 को लेकर कई सारी बातें सामने आईं। पूरी टीम इस बात की खुशी मना रही है की फिल्म ने सक्सेसफुली 500 करोड़ का सफर तय किया।

    'गदर 2' ने तोड़ा यह रिकॉर्ड

    गदर 2 फिल्म 11 अगस्त को रिलीज हुई थी। इसके बाद से यह मूवी समझो एक उत्सव की तरह चली। पहले दिन 40.10 करोड़ की ओपनिंग लेने वाली इस फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड में भी धाक जमाई थी और यह सिलसिला कई हफ्तों तक जारी रहा। अब यह फिल्म पहले जैसी कमाई नहीं कर रही, लेकिन धीमी रफ्तार से ही सही इसने 'पठान' का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वहीं, बात करें 50वें दिन के कलेक्शन की, तो शुरुआती अनुमान के मुताबिक, फिल्म ने 20 लाख तक की कमाई की है।

    बॉक्स ऑफिस पर बजा 'गदर 2' का डंका

    गदर 2, सनी देओल के करियर की सबसे बेस्ट फिल्म साबित हुई है। रिलीज के इतने दिनों बाद भी यह लाखों में कमाई कर रही है। इस फिल्म ने पठान का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। पठान मूवी ने हिंदी में 524.53 करोड़ कमाए थे। जबकि, गदर 2 ने 524.75 करोड़ की कमाई कर यह रिकॉर्ड बनाया है। फिल्म एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया है कि यह हिंदी में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मूवी बन गई है।

    खबरें और भी