Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Sunny Deol की Border 2 से इन मामलों में पीछे रह गए 'छावा' Vicky Kaushal, चला धरम जी के बेटे का सिक्का

    Updated: Wed, 28 Jan 2026 02:13 PM (IST)

    साल 2026 में बॉलीवुड फिल्मों, खासकर देशभक्ति और ऐतिहासिक विषयों पर बनी फिल्मों ने खूब सफलता हासिल की। 'छावा' और 'धुरंधर' जैसी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर ...और पढ़ें

    बॉर्डर 2 ने  छावा को छोड़ा पीछे (फोटो-इंस्टाग्राम)

    बॉर्डर 2 ने छावा को छोड़ा पीछे (फोटो-इंस्टाग्राम)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साल 2026 बॉलीवुड फिल्मों के लहजे से शानदार रहा। साल की शुरुआत में रिलीज हुई छावा (Chhaava) और आखिरी में आई धुरंधर (Dhurandhar) ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता का परचम लहराया। इसने ये भी बता दिया कि देशभक्ति और ऐतिहासिक विषयों पर बनी फिल्मों का लोगों के दिल में खास स्थान है। छावा, धुरंधर और बॉर्डर 2 (Border 2) ने हिंदी सिनेमा को एक खास पहचान दिलाई।

    विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना स्टारर पीरियड ड्रामा फिल्म 'छावा' ने 2025 में दबदबा बनाए रखा और इसके बाद 5 दिसंबर को रिलीज हुई स्पाई थ्रिलर ने तो मानों सारे आकड़े ही पलट कर रख दिए। दोनों फिल्मों की कमाई में मामूली अंतर था। 'बॉर्डर 2' ने मल्टी-करोड़ क्लब में शानदार एंट्री की।

    वहीं गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज हुई वॉर ड्रामा ने कई मामलों में छावा और धुरंधर को पीछे छोड़ दिया है। आज आपको वॉर ड्रामा बॉर्डर 2 के उन रिकॉर्ड्स के बारे में बताएंगे जिनमें छावा पीछे रह गई।

    Border (10)

    यह भी पढ़ें- Border 2 की सफलता के बीच मेट्रो विवाद में घिरे Varun Dhawan, जुर्माने की खबरों पर टीम ने जारी किया बयान

    सबसे बड़ी ओपनिंग

    लगभग एक साल बाद, सबसे बड़ी ओपनिंग का खिताब 'छावा' से छिन गया। 'छावा' की 30 करोड़ रुपये की शुरुआती कमाई की बराबरी करते हुए 'बॉर्डर 2' ने पहले दिन 32 करोड़ का कलेक्शन किया।

    पांचवे दिन का कलेक्शन

    गणतंत्र दिवस के दिन बॉर्डर 2 के कलेक्शन में खास उछाल देखने को मिला। अनुराग सिंह द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने केवल पांच दिन में 196.50 करोड़ का कलेक्शन किया। फिल्म 200 करोड़ के कलेक्श के काफी पास थी। वहीं छावा ने पांच दिन में 165 करोड़ का कलेक्शन ही किया था।

    खबरें और भी

    Border (9)

    वर्ल्डवाइड कलेक्शन

    बॉर्डर 2 एक लेगेसी फिल्म है। इसके विपरीत, छावा एक स्वतंत्र परियोजना थी। इसी वजह से वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में बॉर्डर 2 से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थी। सनी की फिल्म ने पांच दिनों से भी कम समय में 239.40 करोड़ रुपये कमाए। वहीं पांचवें दिन तक विक्की की बायोपिक ने 228.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया था।

    सबसे बड़ा ओपनिंग वीकेंड

    तरन आदर्श के एक ट्वीट के अनुसार, छावा ने अपने ओपनिंग वीकेंड में 121.43 करोड़ रुपये कमाए जबकि बॉर्डर 2 ने 129.89 करोड़ रुपये कमाए। बॉर्डर 2 को नेशनल हॉलीडे पर रिलीज होने का फायदा मिला। वहीं छावा वैलेंटाइन के मौके पर रिलीज हुई थी।

    यह भी पढ़ें- Border 2 Worldwide Collection: सात समंदर पार गूंजी सनी पाजी की दहाड़, 5 दिन में Border 2 पहुंची 300 करोड़ के पास