Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Gadar 2 vs OMG 2 Collection: दुनियाभर में चला सनी देओल का हथौड़ा, 'ओएमजी 2' का भी विदेशों में बजा डंका

    By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
    Updated: Tue, 15 Aug 2023 03:05 PM (GMT+05:30)

    Gadar 2 vs OMG 2 Overseas Collection 11 अगस्त को दो बड़ी फिल्में गदर 2 और ओएमजी 2 रिलीज हुईं। दोनों ही फिल्में अपनी-अपनी लागत अनुसार अच्छा बिजनेस कर र ...और पढ़ें

    File Photo of Gadar 2 and OMG 2
    File Photo of Gadar 2 and OMG 2

    HighLights

    1. बॉक्स ऑफिस पर इंडियन फिल्मों का तहलका
    2. दुनियाभर में छाईं 'गदर 2' और 'ओएमजी 2'
    3. ओवरसीज भी छाईं 'गदर 2' और 'ओएमजी 2' फिल्में

    नई दिल्ली, जेएनएन। Gadar 2 and OMG 2 Overseas Collection: सनी देओल स्टारर फिल्म 'गदर 2' ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा दिया है। 11 अगस्त को रिलीज हुई फिल्म का क्रेज कम होने का नाम नहीं ले रहा। कुछ ऐसा ही हाल 'ओएमजी 2' का भी है। घरेलू बॉक्स ऑफिस के साथ ही इन फिल्मों के ओवरसीज कलेक्शन भी काबिल-ऐ-तारीफ हैं।

    ओवरसीज कलेक्शन में भी छाईं फिल्में

    'गदर 2' की धूम दुनियाभर में देखने को मिल रही है। फिल्म हर दिन ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म का ओवरसीज बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के नतीजे भी शानदार हैं। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, 'गदर 2' ने ओपनिंग वीकेंड में 2.168 मिलियन यूएसडी यानी कि 18.63 करोड़ की कमाई की है। इसके मुकाबले 'ओएमजी 2' ने 1.33 मिलियन यूएसडी यानी कि 11.06 करोड़ की कमाई की है।

    कहां हुई कितनी कमाई

    यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमरीका

    फिल्म स्क्रीन्स वीकेंड ग्रॉस
    गदर 2 350 6.29 करोड़
    ओएमजी 2 186 3.47 करोड़

    कनाडा

    फिल्म स्क्रीन्स वीकेंड ग्रॉस
    गदर 2 53 3.79 करोड़
    ओएमजी 2 37 3.38 करोड़

    यूनाइटेड किंगडम और आईलैंड

    फिल्म स्क्रीन्स वीकेंड ग्रॉस
    गदर 2 118 2.14 करोड़
    ओएमजी 2 21 42.19 लाख

    ऑस्ट्रेलिया

    फिल्म स्क्रीन्स वीकेंड ग्रॉस
    गदर 2 38 1.71 करोड़
    ओएमजी 2 39 1.19 करोड़

    न्यू जीलैंड

    फिल्म स्क्रीन्स वीकेंड ग्रॉस
    गदर 2 27 66.15 लाख
    ओएमजी 2 19 43 लाख

    जर्मनी

    फिल्म स्क्रीन्स वीकेंड ग्रॉस
    गदर 2 49 35.89 लाख
    ओएमजी 2 1 65,343

    वर्ल्डवाइड कितनी हुई कमाई?

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सनी देओल के दमदार एक्शन सीन और बुलंद आवाज से सजी इस फिल्म ने दुनियाभर में 224.63 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। यानी कि 300 करोड़ का आंकड़ा पार करने में इसे ज्यादा दिन नहीं लगेंगे। वहीं, ओवरसीज के कलेक्शन भी अच्छे हैं। जबकि, ओएमजी 2 का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 65 करोड़ के करीब है।