Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Gadar 2 Collection: बॉक्स ऑफिस पर चला सनी देओल का हथौड़ा, 12वें दिन 'गदर 2' की 400 करोड़ क्लब में धांसू एंट्री

    By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
    Updated: Wed, 23 Aug 2023 12:32 PM (IST)

    Gadar 2 Collection Day 17 सनी देओल अमीषा पटेल और उत्कर्ष शर्मा की फिल्म गदर 2 धड़ाधड़ 100 200 और 300 करोड़ के आंकड़े को पार करती गई। अब फिल्म की नजर 4 ...और पढ़ें

    Still Image of Sunny Deol and Ameesha Patel from Gadar 2
    Still Image of Sunny Deol and Ameesha Patel from Gadar 2

    HighLights

    1. 'गदर 2' का रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन है जारी
    2. एकाएक 100,200, 300 करोड़ क्लब में हुई शामिल
    3. अब 400 करोड़ का तोड़ा रिकॉर्ड

    नई दिल्ली, जेएनएन। Gadar 2 Box Office Collection Day 12: सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म गदर 2 सही मायनों में बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही है। रिलीज के साथ ही हर रोज रिकॉर्ड तोड़ रही फिल्म ने 12 दिनों में 400 करोड़ क्लब में एंट्री ले ली है। इसके साथ ही सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली दूसरी हिंदी फिल्म बन गयी है। इसके आगे अब शाह रुख खान की पठान ही है।

    सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म 'गदर 2' हर दिन रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म को रिलीज हुए अभी पूरी तरह से दो हफ्ते का समय भी नहीं बीता और इसने धड़ाधड़ 200 और 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया।

    गिरावट के बावजूद जलवा है कायम 

    'गदर 2' के कलेक्शन में पहले की तुलना में अब वीकडेज में गिरावट देखी जा रही है। इस सोमवार फिल्म में सिर्फ 14 करोड़ की कमाई की। इसके बाद मंगलवार यानी की 12वें दिन 'गदर 2' की कमाई में और गिरावट देखी हुई।

    400 करोड़ क्लब में मारी एंट्री

    अनिल शर्मा की एक्शन ओरिएंटेड निर्देशक इस फिल्म ने 12वें दिन 12.10 करोड़ कमाए हैं। गदर 2 का नेट कलेक्शन 400.70 करोड़ हो गया है. यह आंकड़ा हासिल करने वाली गदर 2 चौथी फिल्म बन गई है।

    खबरें और भी

    मंगलवार को फिल्म की टोटल ऑक्युपेंसी 24.93 प्रतिशत रही। 'गदर 2' का सबसे ज्यादा रिस्पांस नाइट शोज में देखने को मिला। रिपोर्ट्स के अनुसार, मॉर्निंग में गदर 2 की ऑक्युपेंसी 12.12 प्रतिशत, दोपहर में 20.72 प्रतिशत, इवनिंग में 29.35 प्रतिशत और रात में 37.54 प्रतिशत रही।

    फिल्म को लेकर लोगों में काफी क्रेज है। इसकी एक बानगी निर्देशक अनिल शर्मा ने दिखाई है।

    3500 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई गदर 2

    बेटे (उत्कर्ष शर्मा) को पाकिस्तान से इंडिया लेकर आने के लिए एक पिता (सनी देओल) को क्या लड़ाई लड़नी पड़ती है, इस थीम पर बनी गदर 2 को इंडिया में करीब 3500 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। फिल्म ने जहां 400.50 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है। वहीं, 458.6 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। जबकि दुनियाभर में फिल्म की कमाई 500 करोड़ के पार चली गई है।