Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Dasara Worldwide Collection: 100 करोड़ के करीब पहुंची 'दसरा', नानी की फिल्म ने बटोर लिए इतने करोड़ रुपये

    By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
    Updated: Sun, 02 Apr 2023 05:40 PM (IST)

    Dasara Worldwide Collection सुपरस्टार नानी की फिल्म दसरा बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है। यह मूवी अजय देवगन की भोला के साथ रिलीज की गई है। बावजूद इसके फिल्म ...और पढ़ें

    Dasara Worldwide Collection. Photo Credit: @nameisnani Instagram
    Dasara Worldwide Collection. Photo Credit: @nameisnani Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। Dasara Worldwide Collection: साउथ रीजन से आई सुपरस्टार नानी की फिल्म 'दसरा' बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन की फिल्म 'भोला' को कड़ी टक्कर दे रही है। मूवी को रिलीज हुए तीन दिन बीत चुके हैं, और इतने दिनों में इसका कुल कलेक्शन 40 करोड़ पार जा चुका है।

    गांव की पृष्ठभूमि पर बनी इस फिल्म की कहानी लोगों को आकर्षित कर रही है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करने के बाद यह फिल्म वर्ल्डवाइड 100 करोड़ की कमाई के बहुत करीब पहुंच गई है।

    ऑडियंस को पसंद आई तेलुगू एक्शन एंटरटेनर

    'दसरा' सभी दक्षिण भारतीय भाषाओं में रिलीज की गई है। इसके साथ ही हिंदी बेल्ट में भी फिल्म उम्दा कलेक्शन कर रही है। मूवी की ओपनिंग स्लो स्पीड में हुई, लेकिन वीकेंड आते-आते फिल्म ने ठीकठाक स्पीड पकड़ ही ली। इस तेलुगू एक्शन एंटरटेनर फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अब तक 45.05 करोड़ की कमाई कर ली है। यह हिंदी सहित सभी भाषाओं में मिलाकर फिल्म के आंकड़े हैं।

    100 करोड़ की कमाई के करीब पहुंची फिल्म

    अभिनेता नानी की फिल्म भारत के अलग-अलग कोने में पसंद की जा रही है। इसके साथ ही दुनियाभर में उनकी मूवी को दर्शकों का प्यार मिल रहा है। इस लिहाज से फिल्म ने 71 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर लिया है। जिस लिहाज से यह मूवी कमाई कर रही है, उसे देखकर कहना यह संभावित है कि फिल्म इसी हफ्ते 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर ले जाएगी।

    बता दें कि श्रीकांत ओडेला द्वारा निर्देशित यह सुपरस्टार नानी की पहली पैन इंडिया फिल्म है। अभिनेता तेलुगू सिनेमा में काम करने के लिए जाने जाते हैं। ऐसा पहली बार है जब उनकी इस मूवी का प्रमोशन देशभर में किया गया हो। फिल्म में दीक्षित शेट्टी और कीर्ति सुरेश भी मेन रोल में हैं।

    खबरें और भी