यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
6 साल में 4 हिट मूवीज ने बदल डाला था Sushant Singh Rajput का करियर, इन फिल्मों से बने थे रातोंरात सुपरस्टार
सुशांत सिंह राजपूत की डेथ एनिवर्सरी (Sushant Singh Rajput Death Anniversary) आज है। 4 साल पहले 14 जून को ही उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। अ ...और पढ़ें

HighLights
- सुशांत सिंह राजपूत की डेथ एनिवर्सरी आज
- 4 साल पहले दुनिया को कह दिया था अलविदा
- फिल्मी करियर में दी थीं ये हिट फिल्में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) हिंदी सिनेमा का वो नायाब हीरा, जो अब हमारे बीच नहीं है। 4 साल पहले आज ही के दिन यानी 14 जून को मुंबई स्थित अपने फ्लैट में सुशांत की आत्महत्या की खबर ने हर किसी को झकझोर के रख दिया था। एक्टर के फैंस आज भी उनकी मौत के सदमे से बाहर नहीं आ पाएं हैं और सुशांत की डेथ एनिवर्सरी (Sushant Singh Rajput Death Anniversary) पर उन्हें याद कर रहे हैं।
लेकिन बतौर अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड कैसा था। कौन सी वो मूवीज थीं, जिनकी बदौलत रातोंरात वह इंडस्ट्री के सुपरस्टार बन गए थे। आइए इस लेख में ये सभी जानकारी विस्तार से जानते हैं।
काई पो चे (Kai Po Che)
साल 2013 में सुशांत सिंह राजपूत ने फिल्म काई पो चे के जरिए हिंदी सिनेमा में डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ एक्टर राजकुमार राव और अमित साध भी नजर आए थे। सुशांत ने अपनी पहली ही फिल्म में शानदार अभिनय की छाप छोड़ी और काई पो चे हिट साबित हुई। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार सुशांत की इस मूवी ने करीब 49.67 करोड़ का कारोबार किया था।
ये भी पढ़ें- Sushant Singh Rajput: क्या था सुशांत सिंह राजपूत का 4747 से कनेक्शन? अभिनेता की इन बातों से भी अनजान होंगे आप!
(36).jpg)
शुद्ध देसी रोमांस (Shudhh Desi Romance)
काई पो चे की सफलता के बाद करीब 8 महीने के अंतराल में सुशांत सिंह की राजपूत की दूसरी फिल्म शुद्ध देसी रोमांस सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इस बार यशराज बैनर ने सुशांत को लॉन्च किया। इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और वाणी कपूर भी अहम किरदारों में नजर आईं। आलम ये रहा कि शुद्ध देसी रोमांस हिट हो गई और बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने नेट 46.60 करोड़ की कमाई।
(30).jpg)
एमएस धोनी-द अनटोल्ज स्टोरी (MS Dhoni-The Untold Story)
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक फिल्म एमएस धोनी-द अनटोल्ड स्टोरी ने बतौर एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को रातोंरात इंडस्ट्री का सुपरस्टार बना दिया। इस फिल्म में जिस तरह से उन्होंने धोनी की भूमिका को निभाया, उसकी प्रशंसा आज भी की जाती है। साल 2016 में रिलीज हुई इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर 133.04 करोड़ का कलेक्शन किया था।
खबरें और भी
(33).jpg)
छिछोरे (Chhichhore)
निर्देशक नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी फिल्म छिछोरे सुशांत सिंह राजपूत के फिल्मी करियर की आखिरी सुपरहिट फिल्म साबित हुई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 153.09 करोड़ का बंपर कलेक्शन किया था। इस तरह से 6 साल के फिल्मी करियर में उन्होंने करीब 4 बड़ी हिट मूवीज दी थीं।
.jpg)