Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    TBMAUJ Box Office Collection: शाहिद कपूर की अनोखी प्रेम कहानी का चला जादू, जानें ओपनिंग डे पर मिली कैसी शुरुआत

    By Ashish RajendraEdited By: Ashish Rajendra
    Updated: Fri, 09 Feb 2024 07:59 PM (IST)

    Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya Collection शाहिद कपूर और कृति सेनन की तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस रोमांटिक क ...और पढ़ें

    ओपनिंग डे पर शाहिद और कृति की मूवी ने किया कमाल (Photo Credit-Twitter)
    ओपनिंग डे पर शाहिद और कृति की मूवी ने किया कमाल (Photo Credit-Twitter)

    HighLights

    1. तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया आज से हुई रिलीज
    2. शाहिद और कृति की जोड़ी पहली बार आई नजर
    3. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को मिली ऐसी शुरुआत

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। TBMAUJ Box Office Collection Day 1: शाहिद कपूर और कृति सेनन की मोस्ट अवटेड फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया का फैंस बड़े लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। वैलेंटाइन वीक में प्यार की नई परिभाषा लिखने के लिए शाहिद और कृति की ये रोमांटिक कॉमेडी फिल्म सिनेमाघरों में आज से रिलीज हो गई है।

    इस बीच तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया के पहले दिन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आंकडे़ सामने आ गए हैं। आइए जानते हैं शाहिद कपूर की इस मूवी ने कितने करोड़ से कमाई का खाता खोला है।

    शाहिद और कृति की मूवी ने पहले दिन कमाए इतने करोड़

    डायरेक्टर अराधना शाह और अमित जोशी के निर्देशन में तेरी बातों में ऐसा उलझा को लेकर फैंस में काफी हाइप बना हुआ है। रिलीज से पहले शानदार एडवांस बुकिंग के जरिए शाहिद और कृति की इस फिल्म को कमाल की ओपनिंग मिलने क पूरी उम्मीद की जा रही थी। जिसके चलते अब पहले दिन इस फिल्म ने अपनी छाप छोड़ी है। 

    सैकनिल्क के अर्ली ट्रेड के मुताबिक रिलीज के पहले दिन शाहिद कपूर की तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया ने 6 करोड़ का अनुमानित कारोबार कर लिया है। हालांकि फिल्म की कमाई के ये आंकड़े पूर्वानुमान है, जिनमें फेरबदल होता हुआ नजर आ सकता है। 

    लेकिन इन नंबर्स से इस बात का अंदाजा लगाया जा रहा है कि शाहिद कपूर और कृति सेनन की अनोखी प्रेम कहानी ने फैंस के दिलों को जीत लिया है। सिर्फ इतना ही नहीं अब ये आसार भी बढ़ गए हैं कि ओपनिंग वीकेंड पर भी तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया शानदार प्रदर्शन करती नजर आ सकती है।

    खबरें और भी

    शाहिद के लिए जरूरी तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया

    निर्माता दिनेश विजान के प्रोडक्शन हाउस में बनी तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया शाहिद कपूर के फिल्मी करियर के लिए बेहद जरूरी है। एक्टर की बडे़ पर्दे पर आखिरी फिल्म जर्सी बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई। ऐसे में तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया से शानदार बिजनेस की उम्मीद है। 

    ये भी पढ़ें- Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya में शाहिद-कृति के अलावा नजर आई ये एक्ट्रेस, मेकर्स ने दिया बड़ा सरप्राइज