Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Tejas Box Office Collection Day 8: कछुए से भी धीरे हुई 'तेजस' की चाल, 8वें दिन भी फिल्म को नहीं मिली ऑडियंस

    By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
    Updated: Sat, 04 Nov 2023 07:54 AM (IST)

    Tejas Box Office Collection Day 8 बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनोट की फिल्म तेजस ने बॉक्स ऑफिस पर 8 दिन पूरे कर लिए हैं लेकिन इसके कलेक्शन में कोई खासा बदल ...और पढ़ें

    'तेजस' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Photo Credit: Instagram)
    'तेजस' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Photo Credit: Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Tejas Box Office Collection Day 8: हाल ही में रिलीज हुई कंगना रनोट की लेटेस्ट एरियल एक्शन फिल्म ‘तेजस’ बॉक्स ऑफिस पर ठंडी पड़ गई है। इस फिल्म से एक्ट्रेस को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन 'तेजस' के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ने कंगना रनोट को निराश कर दिया है।

    कंगना रनोट की फिल्म 'तेजस' ओपनिंग डे से ही बॉक्स ऑफिस पर फीकी पड़ी हुई है। इसके बाद सोचा गया कि शायद वीकेंड पर इसकी कमाई में सुधार हो सकता है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और इसके कलेक्शन में गिरावट दर्ज होती चली गई। अब रिलीज के 8वें दिन तो फिल्म के कलेक्शन करने में पसीने ही छूट गए हैं।

    यह भी पढ़ें: Kangana Ranaut: 'कुछ दिनों से हृदय बहुत व्याकुल था...', तेजस फ्लॉप होने के बाद द्वारकाधीश पहुंचीं कंगना रनोट

    'तेजस' ने 8वें दिन इतना किया कलेक्शन

    बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड क्वीन कंगना रनोट की फिल्म लगातार निराशाजनक प्रदर्शन कर रही है। एक हफ्ते बाद भी इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में कोई सुधार नहीं हुआ है। यहां तक कि फिल्म को अब थिएटर्स में ऑडियंस भी नहीं मिल पा रही है। दर्शकों से फिल्म को कोई खासा रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Kangana Ranaut (@kanganaranaut)

    सिर्फ 8 ही दिन में 'तेजस' की हालत बॉक्स ऑफिस पर बेहद खराब हो गई है। इसके 8वें दिन के कलेक्शन की बात करें, तो सैकनिल्क के अर्ली ट्रेड के अनुसार, फिल्म ने रिलीज के आठवें दिन यानी शुक्रवार को महज 60 लाख का बिजनेस किया है। अभी तक इस फिल्म का कुल बिजनेस 5.56 करोड़ का हो गया है।

    खबरें और भी

    जिस तरह से फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपना प्रदर्शन दिखा रही है, उस देख कर ऐसा लग रहा है कि 'तेजस' जल्द ही धराशाई होने वाली है। बता दें कि 'तेजस' ने बॉक्स ऑफिस पर विक्रांत मैसी स्टारर फिल्म '12th फेल' के साथ सिनेमाघरों में एंट्री मारी थी।

    कंगना ने किए द्वारकाधीश मंदिर के दर्शन

    कंगना रनोट ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर यह बताया था कि हाल ही में उन्होंने द्वारकाधीश मंदिर जाकर श्रीकृष्ण के दर्शन किए हैं। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि पिछले कुछ दिनों से वह आंतरिक अशांति से जूझ रही हैं, लेकिन मंदिर में दर्शन करने के बाद उन्हें शांति मिली गई है।

    यह भी पढ़ें: Tejas Box Office Collection Day 7: औंधे मुंह गिरी कंगना रनोट की फिल्म 'तेजस', एक हफ्ते में कमाए सिर्फ इतने करोड़