Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Tere Ishk Mein Day 2 Collection: धनुष-कृति की मूवी ने तोड़ा बिग बी की फिल्म का रिकॉर्ड, शनिवार हाथ आए इतने करोड़

    Updated: Sat, 29 Nov 2025 10:10 PM (GMT+05:30)

    Tere Ishk Mein Day 2 Box Office: 16 करोड़ से घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग करने वाली धनुष और कृति सेनन स्टारर फिल्म 'तेरे इश्क में' का दूसरे दिन का कलेक्श ...और पढ़ें

    तेरे इश्क में डे 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन/ फोटो- Instagram

    तेरे इश्क में डे 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन/ फोटो- Instagram

    HighLights

    1. शनिवार को तेरे इश्क में फिल्म की इतनी कमाई

    2. धनुष-कृति की फिल्म का है इतना बजट

    3. अमिताभ बच्चन की बड़ी फिल्म को छोड़ा पीछे

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। धनुष और कृति सेनन की म्यूजिकल रोमांटिक फिल्म को 'तेरे इश्क में' को भले ही घरेलू बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक ओपनिंग न मिली हो, लेकिन फिल्म ने फिर भी सफलता का परचम पहले दिन ही लहरा दिया है।

    16 करोड़ से घरेलू बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग करने वाली मूवी इस साल की सबसे ज्यादा टॉप 9 कमाऊं फिल्मों में अपना नाम दर्ज करवा चुकी है। शुक्रवार के बाद अब फिल्म के शनिवार का कलेक्शन भी सामने आ चुका है और मूवी ने दूसरे दिन में ही अमिताभ बच्चन की बड़ी फिल्म का रिकॉर्ड ब्रेक कर दिया है। 'तेरे इश्क में' फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन कितने करोड़ की कमाई की, नीचे देखिए आंकड़ें:

    शनिवार को 'तेरे इश्क में' फिल्म ने छापे इतने नोट

    आनंद एल राय की फिल्म अपनी अच्छी कहानी की वजह से समीक्षकों और दर्शकों से तारीफ पा चुकी है। हालांकि, तारीफों के हिसाब से बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई फिलहाल इन दो दिनों में नहीं हुई है। सैकनलिक.कॉम के अर्ली आंकड़ों के मुताबिक, दो दिनों में तेरे इश्क में ने टोटल 28.41 करोड़ का कलेक्शन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कर लिया है।

    यह भी पढ़ें- Tere Ishk Mein Collection Day 1:आ गया तेरे इश्क में फिल्म का रिजल्ट, क्या तोड़ पाई 'सैयारा' का रिकॉर्ड?

    शनिवार को धनुष-कृति सेनन स्टारर जुनूनी इश्क की इस कहानी ने सिंगल डे में तमिल और हिंदी भाषा को मिलाकर कुल 12.41 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म को भले ही घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सैयारा वाली ताबड़तोड़ ओपनिंग नहीं मिली है, लेकिन इसके बावजूद दो दिनों की कमाई से मूवी ने अमिताभ बच्चन की साल 2015 में रिलीज फिल्म 'शमिताभ' का लाइफटाइम रिकॉर्ड ब्रेक कर दिया है। अमिताभ बच्चन और धनुष की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लाइफटाइम 22 करोड़ का कलेक्शन किया था और 'तेरे इश्क में' ने इसे पास कर दिया है।

    खबरें और भी

    tere ishk mein box office day 2

    दुनियाभर में अब तक कमाए इतने करोड़

    इंडिया में भले ही मूवी की रफ्तार थोड़ी स्लो है, लेकिन वर्ल्डवाइड पहले दिन फिल्म को सही ओपनिंग मिली है। मूवी ने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 22 करोड़ का कलेक्शन किया है। ओवरसीज मार्केट में फिल्म की कमाई 3 करोड़ की हुई है। हालांकि, ये फिल्म का अर्ली कलेक्शन है और सुबह तक इसमें थोड़ी बढ़ोतरी हो सकती है।

    tere ishk mein box office prediction

    आपको बता दें कि तेरे इश्क में का बजट 85 करोड़ के आसपास है, जिसमें घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म 28 करोड़ कमा चुकी है और अब मूवी को 57 करोड़ और कमाने हैं, उसके बाद ये फिल्म अपने प्रॉफिट की तरफ बढ़ेगी।

    यह भी पढ़ें- Tere Ishk Mein OTT Release: थिएटर्स के बाद इस ओटीटी पर दिखेगा धनुष-कृति का इंटेंस लव, कब और कहां देखें फिल्म?