यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
TBMAUJ Box Office Day 10: शाहिद कपूर की 'तेरी बातों में...' ने किया धमाल, रविवार को कमाई ने छुआ आसमान
Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya Box Office Day 10 शाहिद कपूर और कृति सेनन की फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया ने दूसरे रविवार को बॉक्स ऑफिस पर अच् ...और पढ़ें

HighLights
- रविवार को शाहिद की फिल्म की चांदी
- 'तेरी बातों में...' ने मारी हाफ सेंचुरी
- लोगों को पसंद आई शाहिद और कृति की रोबोटिक लव स्टोरी
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya Box Office Collection Day 10: रोमांटिक-कॉमेडी ड्रामा 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' को क्रिटिक्स और दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। यही वजह है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा परफॉर्म कर रही है।
नई प्रेम कहानी के साथ-साथ शाहिद कपूर और कृति सेनन की जोड़ी भी फ्रेश है। दोनों ने पहली बार साथ काम किया है और उनकी केमिस्ट्री ने वाकई फैंस के दिलों को छुआ है। अमित जोशी और आराधना शाह के निर्देशन में बनी फिल्म 9 फरवरी को सिनेमाघरों में आई थी और अब तक 50 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर चुकी है।
तेरी बातों में... का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
शाहिद कपूर की फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' रिलीज के बाद से अच्छी-खासी कमाई कर रही है। वीकेंड्स में फिल्म ने 5 करोड़ से ऊपर ही कारोबार किया है। पिछले कुछ दिनों से वीकडेज में 3 करोड़ के आसपास रही। अब एक बार फिर कमाई में उछाल आया है। दूसरे शनिवार को जहां फिल्म ने 5 करोडड का बिजनेस किया था, वहीं रविवार को कमाई में बढ़ोतरी देखी गई।
View this post on Instagram
सैकनिल्क के अर्ली ट्रेड के मुताबिक, 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 10वें दिन 6 करोड़ का कारोबार किया है। हालांकि, सही आंकड़े इससे ज्यादा या कम भी हो सकते हैं। कुल मिलाकर फिल्म ने अब तक 58 करोड़ का बिजनेस कर लिया है।
यह भी पढ़ें- TBMAUJ Collection Day 9: 'तेरी बातों में...' की बॉक्स ऑफिस पर चांदी, शनिवार की कमाई में आया बंपर उछाल
खबरें और भी
तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया की कहानी
शाहिद कपूर और कृति सेनन की फिल्म की कहानी एक यूनिक रोम-कॉम पर बेस्ड है। आर्यन अग्निहोत्री (शाहिद) की शादी के लिए घरवाले उसके पीछे पड़े हुए हैं, जो रोबोट्स बनाता है। उसकी मौसी उर्मिला (डिंपल कपाड़िया) भी यही काम करती है। वह आर्यन को अमेरिका बुलाती हैं, जहां उसकी मुलाकात सिफरा (कृति) से होती है। कृति एक रोबोट होती है, जिसके बारे में आर्यन को नहीं पता होता है।
सिफरा से मोहब्बत होने के बाद आर्यन को पता चलता है कि वह एक रोबोट है। खैर, वह सिफरा के साथ जिंदगी बिताने का फैसला करता है और अपने परिवार से मिलाता है। शादी के दौरान ही सिफरा की मशीनरी में कोई दिक्कत आ जाती है, जो उनकी कहानी का एक टर्निंग प्वॉइंट है।