यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
TBMAUJ Box Office Day 6: वैलेंटाइन डे पर शाहिद कपूर की फिल्म की निकली लॉटरी, छठे दिन कमाई में आया बंपर उछाल
Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya Collection शाहिद कपूर की फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया इस सिनेमाघरों में जारी है। रिलीज का पहला सप्ताह पूरा करने ...और पढ़ें

HighLights
- तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया की कमाई में आया सुधार
- छठे दिन शाहिद कपूर की फिल्म ने किया इतना कलेक्शन
- वैलेंटाइन पर तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया ने किया शानदार प्रदर्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya Box Office Report: फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया इस समय फैंस का जमकर मनोरंजन कर रही है। सिनेमाघरों में इस मूवी को लेकर फैंस की तरफ से ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिल रहा है।
इस बीच वैलेंनटाइन डे के मौके पर शाहिद कपूर और कृति सेनन स्टारर तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में इजाफा देखने को मिला है। आइए जानते हैं रिलीज के छठे दिन कितना उछाल आया है।
वैलेंटाइन डे पर शाहिद और कृति की मूवी ने किया ऐसा प्रदर्शन
निर्माता दिनेश विजान की तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया को वैलेंटाइन डे स्पेशल के तौर पर ही सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है। इसके आधार पर प्यार के इस खास दिन पर शाहिद कपूर की इस मूवी ने कमाई के मामले में एक बार फिर से रफ्तार पकड़ी है।

गौर करें तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया के छठे दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की तरफ तो सैकनिल्क के मुताबिक इस फिल्म ने बुधवार को करीब 6 करोड़ का अनुमानित कारोबार किया, जो कि 5वें दिन की तुलना में करीब 1 करोड़ ज्यादा है। सिर्फ इतना ही नहीं रिलीज के छठे दिन शाहिद और कृति सेनन की इस फिल्म के कलेक्शन में करीब 12 प्रतिशत का जबरदस्त उछाल देखने को मिला है।
खबरें और भी
तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया का कलेक्शन ग्राफ
| दिन | कलेक्शन |
| पहला दिन | 6.7 करोड़ |
| दूसरा दिन | 9.65 करोड़ |
| तीसरा दिन | 10.75 करोड़ |
| चौथा दिन | 3.65 करोड़ |
| पांचवा दिन | 3.85 करोड़ |
| छठा दिन | 5 करोड़ |
| कुल | 41 करोड़ |
50 करोड़ पर शाहिद की फिल्म की नजर
वैलेंटाइन डे पर अच्छा कलेक्शन करने के बाद शाहिद कपूर और कृति सेनन की तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया की नजर आने वाले वीकेंड से पहले 50 करोड़ के टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की तरफ रहने वाली है। फिलहाल 50 करोड़ के आंकड़े से ये मूवी 9 करोड़ पीछे है।