Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    TBMAUJ Worldwide Collection: 100 करोड़ क्लब के लिए छटपटाई 'तेरी बातों में...', 7 दिनों में ही कर लिया तगड़ा बिजनेस

    Updated: Fri, 16 Feb 2024 04:42 PM (IST)

    Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya Worldwide Box Office Collection Day 7 तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया घरेलू बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई कर रही है। वहीं ...और पढ़ें

    100 करोड़ क्लब के लिए छटपटाई 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया', (X Image)
    100 करोड़ क्लब के लिए छटपटाई 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया', (X Image)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कृति सेनन और शाहिद कपूर की फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' की किस्मत चमकती हुई दिख रही है। फिल्म पहले हफ्ते में ही 100 करोड़ क्लब में शामिल होने के लिए छटपटाने लगी है। महज 7 दिनों में  'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' ने दुनियाभर में तगड़ा बिजनेस कर लिया है।

    थिएटर्स में 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' खूब प्यार मिल रहा है, क्योंकि वीकेंड के बाद वर्क डेज में भी फिल्म अच्छा बिजनेस कर रही है।

    यह भी पढ़ें- TBMAUJ Box Office Day 7: शाहिद कपूर-कृति सेनन की फिल्म की चमकी किस्मत, पहले हफ्ते में ही 50 करोड़ के पहुंची करीब

    100 करोड़ की जिद पर अड़ी फिल्म

    'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' घरेलू बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई कर रही है। वहीं, दुनियाभर में भी बिजनेस के आंकड़े खुश करने वाले है।  'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' में साई-फाई का तड़का दर्शकों को पसंद आ रही है। ताजा आंकड़ों के अनुसार, फिल्म अब 100 करोड़ क्लब की ओर बढ़ रही है। रिलीज के 7 दिनों में 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर लगभग 84.61 करोड़ का बिजनेस कर लिया।

    देशभर में नोट छापती TBMAUJ

    'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' के डोमेस्टिक कलेक्शन की बात करें, तो फिल्म अब 50 करोड़ कमाने की कोशिश कर रही है। फिल्म अपनी इस जिद को आने वाले वीकेंड में पूरा भी कर लेगी। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' अब तक डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर 44.35 करोड़ का बिजनेस कर लिया है।

    यह भी पढ़ें- TBMAUJ Box Office Day 4: मंडे टेस्ट में उतरा 'तेरी बातों में...' का खुमार, बिजनेस में गिरावट, फिर भी कमाए करोड़ों

    फिल्म की स्टारकास्ट

    शाहिद कपूर और कृति सेनन ने 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' में लीड रोल निभाया है। इनके अलावा फिल्म में डिंपल कपाड़िया, धर्मेंद्र और राकेश बेदी अहम किरदारों में शामिल हैं। वहीं, डायरेक्शन अमित जोशी और आराधना शाह ने किया है, जबकि 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' को मैडोक्स फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में कृति सेनन ने सुपर स्मार्ट फीमेल रोबोट शिफ्रा का किरदार निभाया है, जबकि शाहिद ने कंप्यूटर इंजीनियर आर्यन के रोल में हैं।  

    खबरें और भी