यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Leo Box Office Day 14: बॉक्स ऑफिस पर जारी 'लियो' की आंधी जारी, 14वें दिन छापे इतने नोट
Leo Day 14 Box Office Collection रिलीज के दो सप्ताह में साउथ सुपरस्टार थलपति विजय की मूवी लियो ने दर्शकों का भरपूर मनोंरजन किया है। इतना ही नहीं बॉक्स ...और पढ़ें

HighLights
- 'लियो' ने 14वें दिन कमाए इतने करोड़
- थलपति विजय की मूवी ने जीता फैंस का दिल
- बॉक्स ऑफिस पर 'लियो' की टोटल कमाई इतनी
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Leo Box Office Collection Day 14: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार थलपति विजय की मूवी 'लियो' बीते दो सप्ताह से सिनेमाघरों से लेकर बॉक्स ऑफिस तक अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए है। विजय की मूवी का जादू फैंस के सिर कुछ इस कदर चढ़कर बोला है कि कमाई के मामले में भी 'लियो' ने कमाल कर के दिखा दिया है।
इस बीच 'लियो' के 14वें दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के लेटेस्ट आंकड़े सामने आए हैं, जो 'लियो' के ताजा बॉक्स ऑफिस हाल को बयां कर रहे हैं।
'लियो' ने 14वें दिन कमाए इतने करोड़
बीते 19 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई 'लियो' अब तक सिनेमाघरों में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रही है। 'लियो' एक मात्र ऐसी फिल्म रही जो दशहरा के अवसर पर रिलीज होने वाली मूवीज में सफल साबित हुई है। साउथ सिनेमा के फेमस डायरेक्टर लोकेश कनगराज के डायरेक्शन में बनी 'लियो' को देश विदेश की ऑडियंस की तरफ से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है।

जिसके चलते 'लियो' बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करने कामयाब हुई है। ऐसे में एक नजर डाली जाए 'लियो' के 14वें दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की तरफ तो सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार थलपति विजय की 'लियो' ने बीते गुरुवार 3.50 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया है। इस कमाई के साथ-साथ 'लियो' के टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में भी काफी इजाफा देखने को मिला है।
बॉक्स ऑफिस पर 'लियो' की टोटल कमाई इतनी
जहां एक तरफ अन्य बॉलीवुड और साउथ फिल्में रिलीज के शुरुआती दिनों में उम्मीद के मुताबिक कारोबार नहीं कर पा रही हैं। वहीं दूसरी ओर थलपति विजय की 'लियो' बॉक्स ऑफिस पर 14 दिन भी बाद बंपर कलेक्शन कर रही है।
खबरें और भी
गौर करें 'लियो' के टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की तरफ तो रिलीज के 2 सप्ताह में शानदार प्रदर्शन करते हुए 'लियो' ने अब तक 314.90 करोड़ की बेहतरीन कमाई कर ली है। इससे ये साफ जाहिर होता कि 'लियो' को फैंस ने बेशुमार प्यार दिया है।