विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बॉक्स ऑफिस पर फिर गरजेंगे Thalapathy Vijay, यूके में शुरू होगी GOAT की एडवांस बुकिंग

Published: Tue, 06 Aug 2024 03:07 PM (IST)

थलापति विजय ( Thalapathy Vijay) की आगामी फिल्म गोट (GOAT) चर्चा में बनी हुई है। मूवी इस साल 5 सितंबर ...और पढ़ें

थलापति विजय की गोट की एडवांस बुकिंग होगी शुरू, (X Image)
थलापति विजय की गोट की एडवांस बुकिंग होगी शुरू, (X Image)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। थलापित विजय के फैंस के लिए बड़ी खबर है! उनकी आगामी फिल्म गोट (GOAT) की अग्रिम बुकिंग 6 अगस्त 2024 की रात से यूनाइटेड किंगडम (UK) में शुरू होने जा रही है। इस फिल्म के प्रति दर्शकों की जबरदस्त उत्सुकता और उम्मीदों को देखते हुए ये अनुमान लगाया जा रहा है कि टिकट की बुकिंग शुरू होते ही तेजी से बिक जाएंगे।

पिछले काफी वक्त से भारतीय फिल्मों का बिजनेस देश के साथ- साथ विदेशों में भी बढ़ा है। हिंदी और तेलुगु मूवीज को नॉर्थ अमेरिका में खूब प्यार मिलता है, तो वहीं तमिल फिल्मों को यूनाइटेड किंगडम में पसंद किया जाता है।

लियो से आगे निकलेगी गोट

थलापित विजय की पिछली फिल्म लियो: ब्लडी स्वीट ने बॉक्स ऑफिस पर खूब धूम मचाई थी। ओवरसीज भी फिल्म ने जबरजस्त कमाई की थी। लियो पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी। इस फिल्म ने दुनिया भर में 145 करोड़ रुपये कमाए थे।

यह भी पढ़ें- साउथ के इस डायरेक्टर ने खेला ऐसा दांव, थरथराया बॉक्स ऑफिस, एक कहानी के साथ बनाई तीन फिल्में, सारी ब्लॉकबस्टर

गोट के ट्रोलर ने मचाया धमाल

गोट के ट्रेलर ने पहले ही दर्शकों के बीच काफी चर्चा बटोरी है और अब जब बुकिंग शुरू होने जा रही है, तो फैंस के बीच फिल्म के लिए उत्साह और बढ़ गया है। थलापित विजय, जो कि अपने दमदार अभिनय और करिश्माई व्यक्तित्व के लिए जाने जाते हैं, इस फिल्म में एक नए और रोमांचक अवतार में नजर आएंगे।

यूके में बढ़ सकते हैं शोज

फिल्म निर्माताओं ने आज रात बुकिंग शुरू करने का फैसला लिया है ताकि फैंस समय से पहले ही अपनी सीटें सुरक्षित कर सकें। यूके के सिनेमाघरों में इस फिल्म की मांग को देखते हुए अतिरिक्त शो भी जोड़े जाने की संभावना है।

फिर छाएंगे थलापित विजय

थलापित विजय की पिछली फिल्में भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा चुकी हैं और 'GOAT' से भी वैसे ही प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है। ये फिल्म न केवल भारत में बल्कि विदेशों में भी बड़े पैमाने पर रिलीज हो रही है, जो विजय की अंतर्राष्ट्रीय लोकप्रियता को और भी बढ़ा देगी।

यह भी पढ़ें- CBSE Board रिजल्ट के बीच वायरल हुई थलापति विजय की मार्कशीट, जानें 10वीं में Leo एक्टर को मिले थे कितने नंबर? 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।