Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Thandel Box Office Collection Day 3:  वीकेंड पर नागा-साई की जोड़ी ने पलट दिया खेल, तीसरे दिन नोटों से भरे हाथ

    By Anu Singh Edited By: Anu Singh
    Updated: Mon, 10 Feb 2025 04:56 PM (IST)

    नागा चैतन्य और साई पल्लवी की थंडेल को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। मूवी में नागा के दमदार अंदाज की चर्चा हर तरफ हो रही है। बॉक्स ऑफिस पर भी  फिल्म ...और पढ़ें

    तीसरे दिन में नागा और साई की फिल्म ने दिखाया कमाल (Photo Credit- Youtube)
    तीसरे दिन में नागा और साई की फिल्म ने दिखाया कमाल (Photo Credit- Youtube)

    HighLights

    1. सिनेमाघरों में पसंद की जा रही थंडेल
    2. पहले दिन 11.25 करोड़ रुपये से खोला था खाता
    3. तीसरे दिन में नागा और साई की फिल्म ने दिखाया कमाल

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Thandel Box Office Day 3: नए साल की शुरुआत में बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्में रिलीज हुई थीं। हालांकि कोई भी फिल्म ज्यादा दिन बॉक्स ऑफिस पर अपना कमाल नहीं दिखा पाई। मगर साउथ की फिल्मों का कॉन्टेंट जनता को खूब पसंद आ रहा है। नतिजन बॉक्स ऑफिस पर भी साउथ की मूवीज ही धाक जमा रही हैं।

    अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 के बाद डाकू महाराज, संक्रांतिकी वस्तून्नम, गेम चेंजर और विदामुयार्ची जैसी फिल्में रिलीज हुई हैं जिनकी कमाई ने आसमान को छूआ है। इसी कड़ी में नागा और साई की फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। आइए जानते हैं तीसरे दिन मूवी ने क्या कमाल कर के दिखाया है।

    ‘थंडेल’ ने तीसरे दिन कितनी की कमाई?

    चंदू मोंडेती के निर्देशन में बनी थंडेल में नागा और साई लीड रोल में नजर आ रही हैं। 7 फरवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म को फैंस का जबरदस्त प्यार मिला है। दर्शकों की भारी भीड़ से थिएटर हाउसफुल रहे। बॉक्स ऑफिस आंकड़ों का रिकॉर्ड रखने वाली वेबसाइट Bollymoviereviwez की रिपोर्ट के मुताबिक, मूवी ने तीसरे दिन दुनियाभर में 14 करोड़ का कलेक्शन किया है।

    Photo Credit- Youtube

    ये भी पढ़ें- Thandel OTT Release: 'थंडेल' का ओटीटी पर होगा कब्जा, इस प्लेटफॉर्म के हिस्से आई स्ट्रीमिंग की जिम्मेदारी

    तेलुगु भाषी क्षेत्रों में लोकप्रियता

    थंडेल को ऐसे तो देश विदेश से प्यार मिल रहा है मगर आंकड़ों से पता चलता है कि नागा और साई की फिल्म को तेलुगु भाषी क्षेत्र में खूब पसंद किया गया है। 9 फरवरी तक फिल्म ने कुल 62.07% की ऑक्यूपेंसी दर्ज कराई है। फिल्म के संडे तक की टोटल कलेक्शन रिपोर्ट से पता चलता है कि पैन इंडिया मूवी ने 36 करोड़ कमा लिए हैं। वहीं वर्ल्डवाइड इसने 50.5 करोड़ अपने खाते में जोड़ लिए हैं।

    खबरें और भी

    Photo Credit- Youtube

    थंडेल के बारे में...

    ‘थंडेल’ को इतने प्यार मिलने के पीछे इसकी कहानी और फिल्मों के गाने  का बड़ा हाथ। सोशल मीडिया पर मूवी के गानों की खूब चर्चा हो रही है। ये एक एक्शन ड्रामा फिल्म है, जो 2018 की सच्ची घटनाओं पर आधारित है। आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम के कुछ मछुआरे गलती से पाकिस्तान की सीमा में चले जाते हैं जिसके बाद उन्हें हिरासत में लिया गया था।

    Photo Credit- Youtube

    फिल्म की कहानी इन मछुआरों द्वारा झेली तकलीफों को दिखाती है। ये उनकी भावनात्मक और प्रेरणादायक यात्रा पर आधारित कहानी है। फिल्म में जो प्रेम कहानी दिखाई गई है जो ऐसी ही घटना में शामिल वास्तविक जोड़े से प्रेरित है।

    ये  भी पढ़ें- Vidaamuyarchi Day 4 Collection: चार दिन में पैसा डबल! अजित कुमार की फिल्म पर संडे टेस्ट में झमाझम बरसे नोट