Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Thank You For Coming Collection Day 3: कछुए की चाल चल रही है शहनाज गिल-भूमि पेडनेकर की मूवी, संडे को हाल बेहाल

    By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
    Updated: Mon, 09 Oct 2023 08:47 AM (GMT+05:30)

    Thank You for Coming Box Office Collection Day 3 शहनाज गिल और भूमि पेडनेकर स्टारर फिल्म थैंक यू फॉर कमिंग बीते शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी ...और पढ़ें

    थैंक यू फॉर कमिंग ने वीकेंड पर की इतनी कमाई/ फोटो- इंस्टाग्राम
    थैंक यू फॉर कमिंग ने वीकेंड पर की इतनी कमाई/ फोटो- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. तीन दिनों में बस इतना ही कमा पाई 'थैंक यू फॉर कमिंग'
    2. दर्शकों को इम्प्रेस करने में असफल रही शहनाज गिल-भूमि पेडनेकर की फिल्म
    3. रविवार को सिंगल डे पर मिशन रानीगंज से पिछड़ी 'थैंक यू फॉर कमिंग'

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Thank You For Coming Box Office Collection Day 3: बीते शुक्रवार को अक्षय कुमार की 'मिशन रानीगंज' के साथ शहनाज गिल और भूमि पेडनेकर स्टारर 'थैंक यू फॉर कमिंग' ने बॉक्स ऑफिस पर टक्कर ली। करण बूलानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म की कहानी महिलाओं की इंटीमेट लाइफ के बारे में विस्तार से बताती है।

    इस फिल्म को एकता कपूर और रिया कपूर के प्रोडक्शन के बैनर तले बनाया हुआ है। 'थैंक यू फॉर कमिंग' के प्रमोशन में मेकर्स ने कोई कसर नहीं छोड़ी थी।

    हालांकि, इसके बावजूद बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म अपना जादू चलाने में नाकामयाब रही। वीकेंड तक 'थैंक यू फॉर कमिंग' का इंडिया और वर्ल्डवाइड कैसा हाल रहा, यहां पर पढ़ें पूरे आंकड़ें-

    वीकेंड तक बस इतनी हुई 'थैंक यू फॉर कमिंग' की कमाई

    थैंक यू फॉर कमिंग शहनाज कौर गिल की बॉलीवुड में दूसरी मूवी है। लोगों को इस बात की काफी उम्मीद थी कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा खासा बिजनेस करेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। पहले दिन यानी कि शुक्रवार को इस फिल्म ने महज 1 करोड़ का बिजनेस किया।

    यह भी पढ़ें: Thank You For Coming Collection: भूमि पेडनेकर के रोल ने किया इम्प्रेस, एडल्ट फिल्म ने इतने करोड़ से खोला खाता

    इसके बाद शनिवार को भी फिल्म डेढ़ करोड़ तक की कमाई की बॉक्स ऑफिस पर कर पाई। रविवार का फायदा भी 'थैंक यू फॉर कमिंग' के मुकाबले 'मिशन रानीगंज' को ज्यादा मिला। सैनलिक.कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस मूवी ने रविवार को सिंगल डे पर महज 1.67 करोड़ का बिजनेस किया। तीन दिनों यानी कि वीकेंड पर इस फिल्म का इंडियन बॉक्स ऑफिस पर नेट कलेक्शन 4.29 करोड़ तक हुआ है।

    थैंक यू फॉर कमिंग बॉक्स ऑफिस डे-3 

    थैंक यू फॉर कमिंग वर्ल्डवाइड कलेक्शन 3.6 करोड़ रुपए
    थैंक यू फॉर कमिंग इंडिया नेट कलेक्शन 4.29 करोड़ रुपए
    थैंक यू फॉर कमिंग इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 3.1 करोड़ रुपए
    थैंक यू फॉर कमिंग ओवरसीज  0.5 करोड़ रुपए

    वर्ल्डवाइड 'थैंक यू फॉर कमिंग' का हुआ इतना कलेक्शन

    थैंक यू फॉर कमिंग की कमाई घरेलू बॉक्स ऑफिस पर तो स्लो है ही, लेकिन इसके अलावा वर्ल्डवाइड भी ये फिल्म वीकेंड पर कुछ खास कारोबार नहीं कर पाई है।

    खबरें और भी

    इस फिल्म ने दुनियाभर में तीन दिनों के अंदर केवल 3.6 करोड़ रुपए ही दुनियाभर में कमाए। ओवरसीज करण बूलानी की इस फिल्म ने महज 5 लाख रुपए ही कमाए। मिशन रानीगंज के मुकाबले तीन दिनों के अंदर 'थैंक यू फॉर कमिंग की कमाई आधी भी नहीं पहुंच पाई है।

    यह भी पढ़ें: Thank You For Coming Twitter Review: महिलाओं की रोमांटिक लाइफ की कहानी के साथ कितना जस्टिस कर पाई मूवी?