Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Thank You For Coming Collection: नहीं चला शहनाज गिल का जादू, 'थैंक यू फॉर कमिंग' ने छापे इतने नोट

    By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
    Updated: Wed, 11 Oct 2023 09:26 AM (IST)

    Thank You for Coming Box Office Collection Day 5 शहनाज गिल और भूमि पेडनेकर स्टारर फिल्म थैंक यू फॉर कमिंग बीते शुक्रवार को अक्षय कुमार की फिल्म मिशन र ...और पढ़ें

    थैंक यू फॉर कमिंग ने की इतनी कमाई (Photo Credit: Instagram)
    थैंक यू फॉर कमिंग ने की इतनी कमाई (Photo Credit: Instagram)

    HighLights

    1. 'थैंक यू फॉर कमिंग' ने पांचवें दिन की इतनी कमाई
    2. वर्ल्डवाइड भी नहीं चला फिल्म का जादू
    3. फिल्म ने किया अभी तक कितना कारोबार

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Thank You For Coming Box Office Collection Day 5: शहनाज गिल और भूमि पेडनेकर स्टारर फिल्म 'थैंक यू फॉर कमिंग' 6 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर रिलीज हो चुकी है। यह फिल्म लंबे समय से लगातार चर्चा में बनी हुई है, लेकिन रिलीज के बाद इसका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन देख कर ऐसा लग रहा है जैसे दर्शकों को यह फिल्म कुछ खास पसंद नहीं आई है। चलिए जानते हैं फिल्म ने सिनेमाघरों में आने के बाद अभी तक कितने करोड़ का कारोबार किया है।

    'थैंक यू फॉर कमिंग' का नहीं चला जादू

    अनिल कपूर के छोटे दामाद करण बूलानी के निर्देशन में बनी यह फिल्म महिलाओं की इंटीमेट लाइफ के बारे में बताती है। जिस तरह से इस फिल्म का प्रोमोशन किया जा रहा था, उसे देख कर हर किसी को ऐसा लगा कि फिल्म रिलीज के बाद रिकॉर्ड तोड़ कमाई करने वाली है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई।

    यह भी पढ़ें: Thank You For Coming Review: अधूरी ख्वाहिश की कहानी में भूमि ने निभाई अपनी जिम्मेदारी, पढ़ें- कहां चूकी फिल्म?

    पांचवें दिन फिल्म ने कमाए इतने करोड़

    ओपनिंग डे पर फिल्म 'थैंक यू फॉर कमिंग' ने अच्छी शुरुआत की थी, जिसे देख कर ऐसा लगा कि फिल्म आगे भी अच्छी कमाई करने वाली है। फिल्म में शहनाज गिल के होने से लोगों को इससे और भी ज्यादा उम्मीदें थी। निर्माताओं की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने रिलीज के 5वें दिन महज 72 लाख की कमाई की है। अभी तक इस फिल्म का टोटल बिजनेस 5.94 करोड़ का हुआ है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Bhumi Pednekar (@bhumipednekar)

    पांच दिनों में फिल्म का इंडिया में कारोबार

    शुक्रवार (6 अक्टूबर) को 1.06 करोड़ नेट

    शनिवार (7 अक्टूबर) को 1.56 करोड़ नेट

    रविवार (8 अक्टूबर) को 1.80 करोड़ नेट

    सोमवार (9 अक्टूबर) को 80 लाख नेट

    मंगलवार (10 अक्टूबर) को 72 लाख नेट

    कुल कलेक्शन: 5.94 करोड़ नेट इंडिया

    वर्ल्डवाइड कमाए इतने करोड़

    सिर्फ इंडिया में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी फिल्म अपना कुछ खास जादू नहीं दिखा पा रही। सैनलिक.कॉम की रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड अभी तक सिर्फ 7.2 करोड़ का कारोबार किया है।

    खबरें और भी

    यह फिल्म एकता कपूर और रिया कपूर के प्रोडक्शन के बैनर तले बनी है। फिल्म में भूमि पेडनेकर और शहनाज गिल के अलावा शिबानी बेदी, कुशा कपिला, करण कुंद्रा, अनिल कपूर भी अहम भूमिका में दिखाई दिए हैं।

    यह भी पढ़ें: Thank You For Coming Twitter Review: महिलाओं की रोमांटिक लाइफ की कहानी के साथ कितना जस्टिस कर पाई मूवी?