यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
The Bhootnii ने Raid 2 को दिखाई आंख? आ गया संजय दत्त-मौनी रॉय की फिल्म का पहले दिन का रिजल्ट
The Bhootnii Box Office Collection सिद्धांत सचदेव द्वारा लिखित और निर्देशित फिल्म द भूतनी सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म में पलक तिवारी और सनी ...और पढ़ें

HighLights
- मौनी रॉय ने निभाया है लीड रोल
- संजय दत्त ने निभाया है बाबा का किरदार
- कितना रहा फिल्म के पहले दिन का कलेक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। संजय दत्त की लेटेस्ट हॉरर कॉमेडी ‘द भूतनी’ (The Bhootnii) सिनेमाघरों में 1 मई को रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में उनके साथ पलक तिवारी, सनी सिंह और मौनी रॉय भी नजर आईं। मौनी रॉय ने फिल्म में मोहब्बत का रोल निभाया है। वहीं संजय दत्त फिल्म में बाबा के रोल में नजर आए जो उस भूत को भगाने का प्रयास करता है।
फिल्म में कौन-कौन से किरदार आए नजर
अपनी दिलचस्प कहानी के बावजूद, भूतनी ने अभी तक कोई खास परफॉर्म नहीं किया है। लेकिन फिर भी बॉक्स ऑफिस पर इसके प्रदर्शन को लेकर कोई खास उत्सुकता नहीं है। यह प्रोजेक्ट पलक तिवारी की दूसरा प्रोजेक्ट है। पलक ने सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान से डेब्यू किया था। सिद्धांत सचदेव द्वारा निर्देशित इस फिल्म में पलक तिवारी ने अनन्या का रोल प्ले किया है और यूट्यूबर निकुंज लोटिया (BeYouNick) साहिल के किरदार में नजर आए। आसिफ खान भी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। हॉरर कॉमेडी होने के बावजूद फिल्म से कॉमेडी के पंचेज काफी ज्यादा मिसिंग थे। कलाकार बस बीच-बीच में वन लाइनर पंचेज मार रहे थे जोकि काफी ज्यादा बिखरे हुए लग रहे थे।
यह भी पढ़ें: The Bhootnii Review: लव स्टोरी में हॉरर-कॉमेडी का तड़का, बदल गया भूत भगाने का तरीका; क्यों देखने जाएं यह मूवी?
(1).jpg)
कितना रहा फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन?
वहीं अब फिल्म के पहले दिन का कलेक्शन भी आ गया है। फिल्म ने ओपनिंग डे पर 65 लाख का कलेक्शन किया जोकि संजय दत्त की फिल्म के हिसाब से काफी कम है। भूतनी 20 सालों में संजय दत्त की सबसे कम ओपनिंग वाली फिल्म बन गई है। इतना ही नहीं, यह मौनी रॉय की सबसे कम ओपनिंग वाली फिल्म और सनी सिंह की दूसरी सबसे कम ओपनिंग वाली फिल्म बन गई है। इसके अलावा, भूतनी को साल 2025 की दूसरी सबसे कम ओपनिंग वाली फिल्म भी कहा जा रहा है जिसमें कई मशहूर सितारे नजर आए। पहले स्थान पर फुले है,जिसने पहले दिन 15 लाख रुपये कमाए।
.jpg)
मौनी रॉय ने की संजय दत्त की तारीफ
वहीं बीते दिनों मौनी रॉय ने संजय दत्त की तारीफ करते हुए आईएएनएस से कहा,"मैं संजय सर की बहुत बड़ी प्रशंसक हूं। मेरा मतलब है, कौन नहीं है? वह बहुत अनुभवी अभिनेता हैं, लेकिन उन्होंने एक बार भी सेट पर इसका दिखावा नहीं किया। वह हमेशा हमारा मार्गदर्शन करने, हमें सिखाने, हमें अपना अनुभव देने, अपनी सीख साझा करने के लिए मौजूद रहते थे। मैं स्वाभाविक रूप से उनके जैसे कद के व्यक्ति से बहुत डरी हुई थी, लेकिन उन्होंने मुझे सहज महसूस कराना सुनिश्चित किया और हम सभी के लिए सुलभ थे"।