Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IND vs NZ फाइनल का The Kerala Story 2 पर नहीं पड़ा असर, 10वें दिन धड़ल्ले से छापे करारे नोट

    Updated: Sun, 08 Mar 2026 07:29 PM (IST)

    The Kerala Story Collection Day 10: बॉक्स ऑफिस पर द केरल स्टोरी 2 मूवी का कमाल जारी है। रिलीज के 10वें दिन भी इस मूवी ने प्रभावशाली कमाई करके दिखाई है ...और पढ़ें

    द केरल स्टोरी 2 कलेक्शन (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    द केरल स्टोरी 2 कलेक्शन (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. बॉक्स ऑफिस पर छाई द केरल स्टोरी 2

    2. 10वें दिन मूवी कर डाली बंपर कमाई

    3. अब तक कर चुकी है इतना कारोबार

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। निर्माता विपुल शाह की फिल्म द केरल स्टोरी 2 ने कमाई के मामले में बॉक्स ऑफिस पर अब तक कमाल का प्रदर्शन करके दिखाया है। सिनेमाघरों में इस मूवी को ऑडियंस की तरफ से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है और भारी संख्या में दर्शक इसे देखने के लिए थिएटर्स में पहुंच रहे हैं। 

    यही कारण है कि द केरल स्टोरी 2 बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन करते हुए आगे बढ़ रही है। यही सिलसिला रिलीज के 10वें दिन जारी रहा है और भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 वर्ल्डकप फाइनल मैच का इस पर कोई असर पड़ता हुआ नजर नहीं आया है। 

    द केरल स्टोरी 2 ने 10वें दिन किया कमाल

    संडे यानी आज आईसीसी टी 20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताबी मुकाबला टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। माना जा रहा था कि क्रिकेट इस महा मुकाबले के चलते कहीं न कहीं द केरल स्टोरी 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन प्रभावित होता हुआ नजर आएगा। लेकिन मूवी की कमाई में इतना कुछ खास फेरबदल देखने को नहीं मिला है। 

    यह भी पढ़ें- The Kerala Story 2 Collection: बॉक्स ऑफिस पर छाई 'द केरल स्टोरी 2' , शनिवार को छापे करारे नोट

    aditibhatia7

    सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार रिलीज के 10वें दिन द केरल स्टोरी 2 ने खबर लिखे जाने तक 2.85 करोड़ का कारोबार कर लिया है, जबकि शनिवार को इस मूवी का कलेक्शन 3.85 करोड़ रहा था। द केरल स्टोरी 2 के कलेक्शन में फेरबदल होने की पूरी संभावना है। इस तरह से अब द केरल स्टोरी 2 का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 32 करोड़ के पार पहुंच चुका है। मालूम हो कि इस मूवी में अभिनेत्री अदिति भाटिया, उल्का गुप्ता और ऐश्वर्या ओझा ने अहम भूमिका अदा की है।

    खबरें और भी

    द केरल स्टोरी 2 ने निकाला बजट

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार द केरल स्टोरी 2 का बजट 28 करोड़ बताया जा रहा है। इस आधार पर इस मूवी ने अपनी लागत से अधिक कमाई करके के सफलता हासिल कर ली है और हिट होने की कैटेगरी में शामिल होने के लिए तैयार है। इस तरह से अब द केरल स्टोरी 2 इस साल की सफल मूवीज की फेहरिस्त में अपना नाम दर्ज कराने की दहलीज पर खड़ी हुई है। 

    यह भी पढ़ें- The Kerala Story 2 Collection Day 7: सरपट दौड़ी द केरल स्टोरी 2, हफ्तेभर में भर दी मेकर्स की झोली