The Kerala Story 2 पर शुक्रवार को हुई धनवर्षा, बॉक्स ऑफिस पर छापे करोड़ों
The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 8: 'द केरल स्टोरी 2' बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है। आठवें दिन फिल्म ने जबरदस्त कलेक्शन किया है। ...और पढ़ें
-1772813682530_m.webp)
शुक्रवार को 'द केरल स्टोरी' पर हुई धनवर्षा

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। विपुल अमृतलाल शाह की फिल्म 'द केरल स्टोरी 2' (The Kerala Story 2), 27 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और रिलीज के दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। थिएटर में एक हफ्ता चलने के बाद आइए जानते हैं द केरल स्टोरी 2 ने आठवें दिन बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की।
'द केरल स्टोरी 2' कलेक्शन डे 8
गुरुवार को थ्रिलर ड्रामा ने बॉक्स ऑफिस पर एक हफ्ता पूरा कर लिया और इसी के साथ फिल्म का 7 दिनों का टोटल कलेक्शन 22.9 करोड़ रुपये हो गया। वैसे तो केरल स्टोरी 2 ने पहले दिन 75 लाख के साथ धीमी शुरुआत की थी लेकिन दूसरे दिन ही फिल्म ने अच्छी रफ्तार पकड़ते हुए 4.65 करोड़ कमा डाले। इसके बाद रविवार तक फिल्म की कमाई 4 करोड़ के आसपास ही रही।
यह भी पढ़ें- The Kerala Story 2 Collection: होली पर 'द केरल स्टोरी 2' ने मारी बाजी, छठे दिन कमाई से हिलाया बॉक्स ऑफिस
सोमवार से फिर गिरावट दर्ज की क्योंकि इस दिन फिल्म ने 47 प्रतिशत तक गिरावट देखते हुए 2.5 करोड़ की कमाई की। फिर पांचवें शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 करोड़ की कमाई की। छटवें दिन 3.5 और सातवें दिन 2.75 करोड़ की कमाई की। वहीं अब आठवें दिन फिल्म की कमाई 2.25 करोड़ रुपये हुई है। लेकिन इस कमाई को मिलाकर फिल्म की 8 दिनों की टोटल कमाई 25 करोड़ रुपये पार कर चुकी है।
-1772813789838.jpg)
'द केरल स्टोरी 2' कलेक्शन डे वाइज
पहला दिन- 75 लाख
दूसरा दिन- 4.65 करोड़
तीसरा दिन- 4.75 करोड़
चौथा दिन- 2.50 करोड़
पांचवां दिन- 3 करोड़
छठा दिन- 3.50 करोड़
सातवां दिन- 2.75 करोड़
आठवां दिन- 2.25 करोड़
टोटल कलेक्शन- 25.15 करोड़ (अब तक)
-1772813799617.jpg)
27 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई 'द केरल स्टोरी 2' ने उम्मीद के मुताबिक अच्छा प्रदर्शन किया है। देखना दिलचस्प होगा कि दूसरे वीकेंड और हफ्ते में फिल्म कैसा प्रदर्शन करती है।
फिल्म का निर्देशन कामाख्या नारायण सिंह ने किया है और विपुल अमृतलाल शाह ने इसे लिखा है। फिल्म में उल्का गुप्ता, ऐश्वर्या ओझ और अदिती भाटिया ने लीड रोल प्ले किया है।
यह भी पढ़ें- The Kerala Story 2 Collection Day 7: सरपट दौड़ी द केरल स्टोरी 2, हफ्तेभर में भर दी मेकर्स की झोली