विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

The Kerala Story Box Office Day 4: मंडे टेस्ट में 'द केरल स्टोरी' हुई पास, चार दिनों में ही निकाल ली लागत

By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
Published: Tue, 09 May 2023 10:04 AM (IST)Updated: Wed, 10 May 2023 09:28 AM (IST)

The Kerala Story Box Office Collection Day 4 एक्ट्रेस अदा शर्मा की हालिया रिलीज फिल्म द केरल स्टोरी थिएटर्स में ...और पढ़ें

The Kerala Story Box Office Collection Day 4, Twitter
The Kerala Story Box Office Collection Day 4, Twitter

नई दिल्ली, जेएनएन। The Kerala Story Box Office Collection Day 4: डायरेक्टर सुदीप्तो सेन की फिल्म द केरल स्टोरी के बैन की डिमांड लगातार उठ रही है। टीजर और ट्रेलर रिलीज से ही फिल्म विवादों में घिरी हुई है। हालांकि, इस बीच फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है।

द केरल स्टोरी भारी बवाल के बीच 5 मई को रिलीज कर दी गई। कहानी के कारण फिल्म पहले ही कॉन्ट्रोवर्सी का शिकार हो गई। यहां तक कि साउथ के कुछ राज्यों में फिल्म की स्क्रीनिंग भी नहीं होने दी गई। रिलीज के चार दिन बाद भी द केरल स्टोरी को बैन करने की मांग उठ रही है।

लागत निकालने के पहुंची करीब

इन मुसीबतों के बीच द केरल स्टोरी बॉक्स ऑफिस पर तेजी से कमाई करने की कोशिश कर रही है। रिलीज के चार दिनों के अंदर ही फिल्म अपनी लागत निकालने के पीछे पड़ गई है।

TKS का वीकेंड कलेक्शन

शुक्रवार को रिलीज हुई द केरल स्टोरी ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 8.03 करोड़ के साथ खाता खोला। वहीं, शनिवार को फिल्म ने आगे बढ़ते हुए 11.22 करोड़ की कमाई की, जबकि रविवार को TKS ने छलांग लगाई और 16 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया।

द केरल स्टोरी का मंडे टेस्ट

द केरल स्टोरी ने तीन दिनों में ही डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर 35.25 करोड़ का नेट बिजनेस कर लिया। वहीं, मंडे टेस्ट की बात करें तो फिल्म के शुरुआती आंकड़े सामने आ गए है। द केरल स्टोरी ने 8 को मई घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 10.07 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है। इसके साथ ही द केरल स्टोरी ने चार दिनों में देशभर में 45.72 करोड़ का नेट बिजनेस कर लिया है। 

लागत के पहुंची करीब

द केरल स्टोरी में लीड रोल में अदा शर्मा हैं। फिल्म बेहद कम बजट में बनी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सुदीप्तो सेन की फिल्म की लागत लगभग 40 करोड़ के करीब है। वहीं, केरल स्टोरी अब तक 40 करोड़ से ज्यादा कमा चुकी है यानी फिल्म ने चार दिनों में ही अपनी लागत निकाल ली है।