विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

The Kerala Story Day 12: बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा रही 'द केरल स्टोरी', 150 करोड़ क्लब में शामिल हुई फिल्म

By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
Published: Wed, 17 May 2023 07:53 AM (IST)Updated: Wed, 17 May 2023 08:17 AM (IST)

The Kerala Story Day 12 एक्ट्रेस अदा शर्मा की फिल्म द केरल स्टोरी हर दिन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर अच्छा ...और पढ़ें

Still Image of Adah Sharma from The Kerala Story
Still Image of Adah Sharma from The Kerala Story

नई दिल्ली, जेएनएन। The Kerala Story Box Office Day 12: विवादों से घिरी अदा शर्मा स्टारर फिल्म 'द केरल स्टोरी' टिकट विंडो पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। वीकडेज हो या वीकेंड, हर दिन फिल्म अच्छा कलेक्शन कर रही है। यहां तक कि विदेश में भी फिल्म की कहानी को पसंद किया जा रहा है। 'द केरल स्टोरी' ने जहां शुरुआती 10 दिनों में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया, तो वहीं अब यह फिल्म 150 करोड़ के आंकड़े को भी छू गई है।

हर तरफ 'द केरल स्टोरी' की चर्चा

सुदीप्तो सेन की 'द केरल स्टोरी' हिंदू लड़कियों के धर्मांतरण और उनके आतंकी संगठन आईएसआईएस को ज्वाइन करने की कहानी को दिखाती है। पहले दावा किया गया कि ऐसा 32 हजार महिलाओं के साथ हुआ है, और यह उनकी स्टोरी है। बाद में कहा गया कि तीन लड़कियों का धर्मांतरण कराकर उन्हें आईएसआईएस में शामिल कराने का प्रयास किया गया।  

12वें दिन की इतनी कमाई

पश्चिम बंगाल में फिल्म को बैन कर दिया गया है। जबकि, तमिलनाडु में स्क्रीनिंग ही नहीं हुई। ऐसे भारी विरोध के बीच भारत में जहां-जहां यह फिल्म रिलीज हुई, वहां के कुल आंकड़ों को मिलाकर 12वें दिन फिल्म ने 9.80 करोड़ का कलेक्शन किया। इस लिहाज से मूवी की कुल कमाई 156.84 करोड़ हो गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस आंकड़े के बाद फिल्म साल 2023 की 5वीं सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बन गई है। 

यूके में हटा बैन

12 मई को फिल्म वर्ल्डवाइड रिलीज की गई। फिल्म को अमेरिका के 37 देशों में रिलीज किया जाना था, लेकिन ऐन मौके पर यूके में फिल्म की स्क्रीनिंग रोक दी गई। मगर अब यह रोक भी हट गई है, और वहां के लोग भी 'द केरल स्टोरी' को देख सकते हैं। डायरेक्टर सुदीप्तो सेन ने इस बारे में ट्वीट कर फैंस के साथ खुशखबरी शेयर की। 

अब तक किया इतना कलेक्शन

'द केरल स्टोरी' के अब तक के कलेक्शन की बात करें, तो फिल्म ने 8.03 करोड़ से ओपनिंग ली थी। इस तरह पहले वीक में फिल्म ने 81.36 करोड़ की कमाई कर ली। इसके बाद फिल्म के दूसरे हफ्ते की शुरुआत 19.50 करोड़ से हुई। सेकेंड वीक में फिल्म का अब तक का कुल कारोबार 63.35 करोड़ हो गया है।