The Raja Saab ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फोड़ा बम, 4 दिनों में हो गया इतने करोड़ का कलेक्शन
The Raja Saab Worldwide Collection Day 4: प्रभास और संजय दत्त की फिल्म ने भले ही घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ...और पढ़ें

द राजा साब वर्ल्डवाइड कलेक्शन डे 4/ फोटो- Instagram

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। प्रभास की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'द राजा साब' की कहानी ऑडियंस के पल्ले पड़ी हो या न पड़ी हो, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर अपना मार्क छोड़ने में ये फिल्म शत-प्रतिशत सफल रही है। 9 जनवरी को 'धुरंधर' (Dhurandhar)के तूफान के बीच आई राजा साब ने पहले दिन की कमाई से ही धमाल मचा दिया था। मूवी ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 54 करोड़ और वर्ल्डवाइड 90 करोड़ का बिजनेस किया था।
तेलुगु-तमिल, हिंदी, मलयालम और कन्नड़ पांच भाषाओं में रिलीज हुई फिल्म दो भाषाओं में अच्छी कमाई कर रही है। फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार कितनी तेज है, इसका अंदाजा आपको फिल्म के चौथे दिन के कलेक्शन के साथ लग जाएगा। तो चलिए देर किस बात की है, फटाफट से देखते हैं इसके वर्ल्डवाइड आंकड़े:
डबल सेंचुरी मारने से इतनी दूर 'द राजा साब'
राजा साब को ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छी शुरुआत मिली थी। मूवी को विदेशों में ऑस्ट्रेलिया से लेकर जर्मनी, न्यूजीलैंड, यूनाइटेड किंगडम और यूएस में रिलीज किया गया था। चार दिन में अमेरिका में इस मूवी ने जहां 19 करोड़ के आसपास बिजनेस किया, तो वहीं यूके में मूवी का कलेक्शन 3 करोड़ 18 लाख के आसपास का हुआ।न्यूजीलैंड में फिल्म 33 लाख ही कमा पाई।
यह भी पढ़ें- The Raja Saab Collection Day 4: राजा साहब कंगाल या मालामाल, मंडे टेस्ट में प्रभास की फिल्म का कैसा हाल?
सैकनलिक डॉट कॉम की रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म चार दिनों में वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर अब तक 161 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। मूवी को 200 करोड़ के क्लब में शामिल होने के लिए बस अब 39 करोड़ का बिजनेस और करना है।
ओवरसीज मार्केट में राजा साब का हुआ इतना बिजनेस
प्रभास और संजय दत्त स्टारर हॉरर कॉमेडी फिल्म के सिर्फ अगर विदेशों में बिजनेस की बात करें तो, मूवी ने टोटल 31.8 करोड़ की कमाई की है, जिसमें से सबसे अधिक फायदा फिल्म को नॉर्थ अमेरिका में हुआ है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने तेलुगु में 95.63 करोड़ कमा लिए हैं।
हिंदी भाषा में ये फिल्म अभी तक 17.36 करोड़ ही कमा पाई है। तमिल में 9 लाख, कन्नड़ में 23 लाख और मलयालम में 17 लाख का मूवी का कुल बिजनेस हुआ है। फिल्म वर्ल्डवाइड तो खुद को संभाल रही है, लेकिन द राजा साब की घरेलू बॉक्स ऑफिस पर परफॉर्मेंस थोड़ी निराशाजनक है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।