Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    The Raja Saab Worldwide Collection: शनिवार को बुलेट ट्रेन की रफ्तार से दौड़ी प्रभास की फिल्म, दूसरे दिन हुई धांसू कमाई

    Updated: Sun, 11 Jan 2026 12:22 PM (IST)

    The Raja Saab Worldwide Collection: प्रभास की 'द राजा साब' आलोचनाओं के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है। पहले दिन धांसू ओपनिंग के बाद फिल्म ने दूसरे दि ...और पढ़ें

    'द राजा साब' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2

    'द राजा साब' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2

    HighLights

    1. 'द राजा साब' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2

    2. शनिवार को बुलेट ट्रेन की रफ्तार से दौड़ी फिल्म

    3. दुनियाभर में हॉरर-कॉमेडी ने कितना किया कलेक्शन 

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। प्रभास की हॉरर कॉमेडी 'द राजा साब' 9 जनवरी को थिएटर्स में रिलीज हुई और इसने आते ही इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म 'धुरंधर' के ओपनिंग कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया। पहले ही दिन फिल्म ने दुनियाभर में 100 करोड़ का कलेक्शन करके इतिहास बना दिया। आइए जानते हैं 'राजा साब' का दूसरे दिन का कलेक्शन।

    'द राजा साब' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

    द राजा साब ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया और इस साल की सबसे बड़ी ओपनिंग ली। वहीं दूसरे दिन प्रभास की फिल्म ने इंडिया नेट कलेक्शन 26 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है और इसी के साथ फिल्म का दो दिनों का कलेक्शन 88.9 करोड़ रुपये हो गया है। फिल्म का इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 106.60 करोड़ रुपये हो गया है।

    यह भी पढ़ें- The Raja Saab की दस्तक से हिल गया Dhurandar का तख्त, शुक्रवार को हुई अब तक की सबसे ज्यादा शॉकिंग कमाई

    वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म दो दिनों से बुलेट ट्रेन की रफ्तार से दौड़ रही है। पहले दिन 100 करोड़ का आंकड़ा छूने के बाद 'द राजा साब' ने दूसरे दिन दुनियाभर में 137.50 करोड़ का धुआंधार कलेक्शन कर लिया है। जिसमें ओवरसीज कलेक्शन 30.90 करोड़ रुपये है।

    raja saab (3)

    द राजा साब की कहानी

    'द राजा साब' की कहानी में प्रभास राजा साब का किरदार निभा रहे हैं। वहीं संजय दत्त इसमें भूत बने हुए हैं। प्रभास अपनी शाही विरासत और विद्रोही भावना दोनों को अपनाता है और सत्ता में आने के बाद राजा साहब के रूप में अपने शासनकाल में कुछ अलग नियम बनाता है। राजा साहब अपने दादाजी की तलाश में हैदराबाद पहुंचते हैं। रास्ते में, राजा साहब को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है और उनकी लव लाइफ भी काफी उलझी हुई है। उन्हें बेसी नाम की एक नेक नन से प्यार हो जाता है, जबकि भैरवी नाम की एक और महिला, जो चोर की पोती है, उनकी तलाश में शामिल हो जाती है और कनकराजु को ढूंढने में उनकी मदद करती है। अब राजा साब कनकराजु को हरा पाते हैं कि नहीं ये जानने के लिए आपको फिल्म देखनी होगी।

    खबरें और भी

    raja saab (2)

    द राजा साब में प्रभास, संजय दत्त, निधि अग्रवाल, मालविका मोहनन, रिद्धी कुमार, जरीना वहाब जैसे कलाकारों ने काम किया है। ये फिल्म मारुति द्वारा लिखी और डायरेक्ट की गई है।

    यह भी पढ़ें- 'दीवानगी या लापरवाही'? The Raja Saab की स्क्रीनिंग पर थिएटर में भड़की आग, लोगों ने Prabhas के फैंस को सुनाई खरी-खोटी