Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    The Sabarmati Report collection day 11: दूसरे हफ्ते साबरमती एक्सप्रेस की हालत हुई खस्ता, मुश्किल से पार किया 20 करोड़ का आंकड़ा

    By Anu Singh Edited By: Anu Singh
    Updated: Wed, 27 Nov 2024 10:37 AM (IST)

    विक्रांत मैसी की द साबरमती रिपोर्ट धीरे धीरे ही सही मगर आगे बढ़ रही है। फिल्म ने रिलीज के पहले हफ्ते में 11 करोड़ के आस पास तक की कमाई की थी। अब फिल्म ...और पढ़ें

    11वें दिन कैसा है द साबरमती रिपोर्ट का हाल (Photo Credit- Instagram)
    11वें दिन कैसा है द साबरमती रिपोर्ट का हाल (Photo Credit- Instagram)

    HighLights

    1. 11वें दिन कैसा है 'द साबरमती रिपोर्ट' का हाल
    2. अब तक के कुल कलेक्शन में आया इतना उछाल
    3. मेकर्स के लिए मुश्किल होगा बजट निकालना?

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। The Sabarmati Report c0llection day 12:  निर्देशक धीरज सरना की फिल्म द साबरमती रिपोर्ट हर तरफ चर्चा में बनीं हुई है। 2002 में हुए गोधरा रेल हादसे से प्रेरित इस फिल्म में विक्रांत मैसी, राशी खन्ना और रिद्धि डोगरा लीड रोल में नजर आ रहे हैं।

    बॉक्स ऑफिस पर मूवी का ये दूसरा हफ्ता है। पहले हफ्ते में इसने 11.5 करोड़ का आंकड़ा पार किया था। मूवी मे दिखाए गंभीर मुद्दे के बाद उम्मीद की जा रही थी कि ये कमाई के लिहाज से नया मुकाम हासिल करेगी मगर ऐसा होते दिख नहीं रहा है।

    11वें दिन बदहाली की तरफ बढ़ी द साबरमती रिपोर्ट

    सैकनिल्क.डॉट कॉम की रिपोर्ट देखें तो पिछले हफ्ते के ट्रेक रिकॉर्ड के अनुसार, मूवी ने काफी ठीक ठाक कमाई की थी। इसके साथ ही कई स्टेट्स में इसे टैक्स फ्री भी कर दिया गया था। जिसके बाद अंदाजा लगाया जा रहा था कि फिल्म को ज्यादा से ज्यादा स्क्रीन्स पर देखा जाएगा।

    Photo Credit- Instagram

    लेकिन रिलीज के दूसरे हफ्ते इसका जादू फीका पड़ता नजर आ रहा है। सेकेंड संडे और मंडे 'साबरमती एक्सप्रेस' के इंजन ठंडे पड़ते दिख रहे हैं।

    ये भी पढ़ें- Bhool Bhulaiyaa 3 Collection Day 26: बॉक्स ऑफिस पर धड़ाधड़ नोट छाप रही फिल्म, 250 करोड़ी बनने से बस इतना पीछे

    धीमे धीमे खिसक रही विक्रांत मैसी की फिल्म

    स्लो स्पीड से रेंग रही मूवी ने रिलीज के 11 दिनों में 20.40 करोड़ की कमाई का मार्क टच किया है। इस स्पीड से मेकर्स को बजट निकालने के लिए बड़ी ही मुश्किल होने वाली है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, 11वें और 12वें दिन फिल्म ने केवल लाखों का कलेक्शन किया है।

    खबरें और भी

    Photo Credit- Instagram

    इसके अलावा जल्द ही थिएटर में अल्लू अर्जुन की मोस्ट अवेटेड फिल्म पुष्पा 2 भी रिलीज होने वाली है। ऐसे में ये देखना होगा कि 'द साबरमती रिपोर्ट' खुद को बॉक्स ऑफिस की रेस में बनाए रख पाती है या नहीं।

    क्या है साबरमती रिपोर्ट की स्टोरी?

    एकता कपूर के प्रोडक्शन हाउस में तैयार हुई द साबरमती रिपोर्ट को 15 नवंबर को थिएटर में रिलीज किया गया था। कई तरह के विवादों के बीच इसने दर्शकों के बीच अपनी जगह बनाई थी। फिल्म को क्रिटिक्स की तरफ से पॉजिटिव रिस्पॉन्स भी मिले थे।

    View this post on Instagram

    A post shared by Vikrant Massey (@vikrantmassey)

    इसकी कहानी सच्ची घटनाओं से प्रेरित है जो साल 2002 में गुजरात में स्थित गोधरा की तस्वीर दिखाने की कोशिश करती है। 22 साल पहले में गुजरात के गोधरा ट्रेन हादसे में 59 लोगों की जान चली गई थी। इस पूरी घटना पर में मीडिया का क्या रोल रहा था यह इस फिल्म का कोर है। 

    ये भी पढ़ें- The Sabarmati Report Collection: 9वें दिन पकड़ी दुगनी स्पीड, कमाई में आया 85.71% का बंपर उछाल