Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    The Vaccine War Advance Booking: शुरु हुई 'द वैक्सीन वॉर' की एडवांस बुकिंग, जानें कैसा है बिजनेस का हाल ?

    By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
    Updated: Tue, 26 Sep 2023 07:17 PM (IST)

    The Vaccine War Advance Booking द वैक्सीन वॉर की एडवांस बुकिंग को शुरू हुए अब दो दिन हो चुके है लेकिन फिल्म टिकट खिड़की पर कुछ खास कमाल दिखा पाने में ...और पढ़ें

    The Vaccine War Advance Booking, Twitter Image
    The Vaccine War Advance Booking, Twitter Image

    नई दिल्ली, जेएनएन। विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' कुछ दिनों में रिलीज होने वाली है। द कश्मीर फाइल्स की सफलता के बाद डायरेक्टर को इस फिल्म से भी ऐसी ही उम्मीद है। हाल ही में फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू की गई है। आइए जानते हैं टिकट काउंटर फिल्म की हालत कैसी है...

    यह भी पढ़ें- The Vaccine War Trailer: कुछ देर में रिलीज होगा द वैक्सीन वॉर का ट्रेलर, सामने आएगी विवेक अग्निहोत्री की कहानी

    कैसा है बिजनेस ?

    'द वैक्सीन वॉर' की एडवांस बुकिंग 24 सितंबर को शुरू हुई है। अब लगभग दो दिन हो चुके हैं, लेकिन एडवांस बुकिंग में फिल्म की हालत खस्ता नजर आ रही है। ट्रेड एनालिस्ट्स ने भी 'द वैक्सीन वॉर' के एडवांस बुकिंग से जुड़ी कोई अपडेट शेयर नहीं कर रहे हैं। वहीं, अगर बुक माय शो पर जाकर देखें तो कई शहरों के थिएटर्स में सीट खाली पड़े हैं।

    दिल्ली

    दिल्ली के एक सिनेपोलिस मल्टीप्लेक्स की बुकिंग की ओर नजर डाले तो लगभग पूरा हॉल अभी भी खाली है। ये फर्स्ट डे के इवनिंग शो है, जब सबसे ज्यादा भीड़ होती है।

    मुंबई

    ऐसा ही कुछ हाल मुंबई के सिनेपोलिस मल्टीप्लेक्स का भी है। यहां भी पहले दिन के इवनिंग शो के लिए गिनती की टिकटें बुक हुई है।

    कोलकाता

    'द वैक्सीन वॉर' के एडवांस बुकिंग की सबसे खराब हालत कोलकाता में देखने को मिली। बुक माय शो पर कोलकाता के आईनॉक्स हॉल पूरा खाली दिख रहा है।

    कब रिलीज होगी फिल्म ?

    'द वैक्सीन वॉर' का डायरेक्शन विवेक अग्निहोत्री ने किया है। वहीं, प्रोडक्शन की जिम्मेदारी निर्देशक और उनकी पत्नी पल्लवी जोशी के प्रोडक्शन हाउस आई एम बुद्धा ने उठाई है। फिल्म 28 सितंबर 2023 को थिएटर्स में रिलीज की जाएगी। द वैक्सीन वॉर' की स्टार कास्ट की बात करें तो फिल्म अनुपम खेर, नाना पाटेकर, राइमा सेन, सप्तमी गौड़ा और पल्लवी जोशी अहम किरदारों में हैं। 'द वैक्सीन वॉर' हिंदी समेत कई अन्य भाषाओं में भी रिलीज की जाएगी।

    यह भी पढ़ें- The Vaccine War Trailer: 'द वैक्सीन वॉर' का ट्रेलर आउट, महामारी के बीच भारत की 'अपनी वैक्सीन' बनने की कहानी 

    खबरें और भी