यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Friday Release: दशहरा पर सिनेमाघरों में 'टाइगर्स' की दहाड़,शुक्रवार को Ganapath समेत रिलीज होंगी ये मूवीज
Friday Theatre Release आने वाला वीकेंड फिल्मों के लिहाज से काफी खास होने वाला है। दशहरा के फेस्टिव सीजन को मद्देनजर रखते हुए इस शुक्रवार को बड़े पर्दे ...और पढ़ें

HighLights
- इस शुक्रवार को रिलीज होंगी कई फिल्में
- टाइगर श्रॉफ की गणपत का नाम लिस्ट में
- इन फिल्मों से होगा टाइगर का बॉक्स ऑफिस क्लैश
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Friday Theatre Release Movies List: 20 अक्टूबर का शुक्रवार फिल्मों की रिलीज के हिसाब से बेहद खास और अहम होने वाला है। क्योंकि कल जो भी फिल्में रिलीज होंगी, उन्हें दशहरा के इस फेस्टिव सीजन का वीकेंड पर काफी फायदा मिलेगा दिखेगा।
ऐसे में हम इस लेख में आपको उन फिल्मों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जो फ्राइडे को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हैं। आइए जानते हैं कि इस लिस्ट में कौन-कौन सी मूवीज के नाम शामिल हैं।
टाइगर नागेश्वर राव (Tiger Nageswara Rao)
साउथ सिनेमा के दिग्गज कालाकारों के बारे में जिक्र किया जाए तो उसमें रवि तेजा (Ravi Teja) का नाम जरूर शामिल होगा। इस शुक्रवार 20 अक्टूबर को रवि की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'टाइगर नागेश्वर राव' सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। खास बात ये है कि रवि तेजा की ये पहली पैन इंडिया फिल्म है।

धमाकेदार एक्शन से भरपूर डायरेक्टर वामसी कृष्णन नायडू की इस मूवी का फैंस बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रवि तेजा की फिल्म टाइगर नागेश्वर राव में आपको बी टाउन एक्ट्रेस कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन फिल्मी दुनिया में कदम रखते हुई नजर आएंगी।
खबरें और भी
ये भी पढ़ें- Tiger Nageswara Rao Trailer: रवि तेजा की 'टाइगर नागेश्वर राव' में दिखा 'गदर 2-जवान' जैसा एक्शन, ट्रेलर रिलीज
यारियां 2 (Yaariyan 2)
बतौर डायरेक्टर दिव्या खोसला कुमार साल 2014 में फिल्म 'यारियां' लेकर आई थीं, जो बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुई। इस बीच अब दिव्या बतौर एक्ट्रेस 'यारियां 2' लेकर आ रही हैं।

दिव्या की इस फिल्म के टीजर और ट्रेलर से तो ये महसूस होता है कि दोस्ती की अनोखी कहानी यारियां 2 में देखने को मिलेगी। रवि तेजा की 'टाइगर नागेश्वर राव' के अलावा निर्देशक विनय सप्रू और राधिका राव की यारियां 2 इस शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
गणपत (Ganapath)
हिंदी सिनेमा के एक्शन किंग कहे जाने वाले एक्टर टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की पॉपुलर फिल्म 'गणपत' का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। एक्शन और रोमांच से भरपूर थ्रिलर गणपत का इस शुक्रवार टाइगर नागेश्वर राव और यारियां 2 से बॉक्स ऑफिस क्लैश होने वाले हैं।

लंबे समय से फैंस डायरेक्टर विकास बहल की इस फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे थे। ऐसे में कल 20 अक्टूबर यानी शुक्रवार को 'गणपत' के लिए फैंस का इंतजार खत्म होने जा रहा है। टाइगर श्रॉफ के अलावा इस मूवी में कृति सेनन और अमिताभ बच्चन अहम भूमिकाओं में मौजूद हैं।
लियो (Leo)
साउथ सुपरस्टार विजय थलापति की पॉपुलर मूवी लियो 20 अक्टूबर से एक दिन पहले गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। जाहिर है दशहरा वीकेंड को मद्देनजर रखते हुए लियो मेकर्स ने ये दांव खेला है। रिलीज के पहले दिन दुनियाबर 100 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर लियो ने अपनी छाप छोड़ दी है।
.jpg)
घोस्ट (Ghost)
कन्नड़ फिल्मों के सुपरस्टार शिव राजकुमार किसी अलग पहचान के मोहताज नहीं हैं। मौजूदा समय में अपनी लेटेस्ट फिल्म घोस्ट को लेकर शिव का नाम चर्चा में है। विजय थलापति की लियो को बॉक्स ऑफिस पर टक्कर देते हुए शिव राजकुमार की घोस्ट मूवी 19 अक्टूबर गुरुवार को बड़े पर्दे पर रिलीज हो चुकी है।

भगवंत केसरी (Bhagavanth Kesari)
अखांडा फिल्म से फैंस के दिलों मे ंअपनी खास जगह बनाने वाले साउथ के दिग्गज कालाकार नंदमुरी बालाकृष्ण की लेटेस्ट फिल्म भगवंत केसरी भी गुरुवार को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है।

ओपनिंग डे पर इस तेलुगू मूवी का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 20 करोड़ के आस-पास बताया जा रहा है। इस फिल्म में एक्ट्रेस काजल और श्रीलीला लीड रोल में मौजूद हैं।
ये भी पढ़ें- Ganapath Box Office Prediction: पहले दिन 'गणपत' की लगेगी लॉटरी, जानिए क्या कहता है बॉक्स ऑफिस प्रीडिक्शन?