यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Thug Life Advance Booking: विरोध के बावजूद फिल्म की एडवांस बुकिंग में बंपर शुरुआत, पहले दिन डबल डिजिट हुई पार
साउथ सुपरस्टार कमल हासन (Kamal Haasan) की मोस्ट अवेटेड फिल्म ठग लाइफ (Thug Life) की चर्चा हर तरफ हो रही है। फिल्म को लेकर हो रहे विवाद के बीच इसके एडव ...और पढ़ें

HighLights
- 5 जून को रिलीज होने वाली है ठग लाइफ मूवी
- कमल हासन के विवादित बयान पर बवाल जारी
- पहले दिन एडवांस बुकिंग में छाप डाले करोड़ो
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Thug Life Advance Booking: कमल हासन की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘ठग लाइफ’ 5 जून 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। मणिरत्नम के निर्देशन में बनी इस फिल्म को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है, लेकिन विवादों ने भी इसका पीछा नहीं छोड़ा। रिलीज से पहले ही फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है, और पहले दिन इसने शानदार कमाई की है। आइए जानते हैं बुकिंग और विवाद की पूरी कहानी।
‘ठग लाइफ’ में कमल हासन के साथ तृषा कृष्णन, सिम्बू, जोजू जॉर्ज, अशोक सेलवन, अभिरामी और ऐश्वर्या लक्ष्मी जैसे सितारे नजर आएंगे। मणिरत्नम की यह फिल्म अपने दमदार ट्रेलर और म्यूजिक से पहले ही चर्चा में है। फैंस इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
पहले दिन एडवांस बुकिंग का धमाल
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘ठग लाइफ’ ने एडवांस बुकिंग के पहले दिन 3.92 करोड़ रुपये की टिकट बिक्री की। वहीं, ब्लॉक सीट्स से 10.66 करोड़ रुपये की कमाई हुई, यानी कुल 14.59 करोड़ रुपये पहले दिन ही बटोर लिए। यह आंकड़ा फिल्म के प्रति दर्शकों के क्रेज को दिखाता है, लेकिन कर्नाटक में बैन के कारण कमल हासन को बड़ा नुकसान भी झेलना पड़ सकता है।
.jpg)
Photo Credit- X
ये भी पढ़ें- 'आज रिलीज होती तो जला दिए जाते थिएटर्स', Thug Life से पहले मणि रत्नम की इस फिल्म पर मचा था बवाल
कर्नाटक बैन से 12-15 करोड़ का नुकसान
ट्रेड एनालिस्ट्स का कहना है कि कर्नाटक में ‘ठग लाइफ’ के रिलीज न होने से 12-15 करोड़ रुपये का नुकसान हो सकता है। फिर भी, सोशल मीडिया पर #IStandWithKamalHaasan ट्रेंड कर रहा है, और फैंस कमल हासन के समर्थन में पोस्ट शेयर कर रहे हैं। यह विवाद फिल्म की रिलीज को और चर्चा में ला रहा है।
खबरें और भी
.jpg)
Photo Credit- X
विवाद की जड़ क्या है?
विवाद तब शुरू हुआ जब कमल हासन ने चेन्नई में एक इवेंट में कहा, “मेरा परिवार और जिंदगी तमिल है। कन्नड़ भाषा तमिल से निकली है, तो आप भी इसका हिस्सा हैं।” इस बयान से कर्नाटक में कई लोग नाराज हो गए। कन्नड़ रक्षक वेद जैसे संगठनों ने इसे कन्नड़ संस्कृति का अपमान बताया। बेंगलुरु, मैसूर, हुबली और बेलगावी में विरोध प्रदर्शन हुए, और कमल के पोस्टर जलाए गए। अब यह देखना बाकी है कि यह विवाद फिल्म की रिलीज पर कितना असर डालेगा।