Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Tiger 3 Advance Booking: बॉक्स ऑफिस पर गदर मचाने के लिए रेडी Salman Khan, अब तक बिके इतने लाख टिकट

    By Ashish RajendraEdited By: Ashish Rajendra
    Updated: Sat, 11 Nov 2023 11:51 AM (IST)

    Tiger 3 Advance Booking Day 6 बॉलीवुड फिल्म टाइगर 3 कल दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फैंस के बीच सुपरस्टार सलमान खान (Salman Kh ...और पढ़ें

    पहले दिन 'टाइगर 3' को मिलेगी बंपर शुरुआत (Photo Credit-Salman Khan, Tiger 3 - Twitter)
    पहले दिन 'टाइगर 3' को मिलेगी बंपर शुरुआत (Photo Credit-Salman Khan, Tiger 3 - Twitter)

    HighLights

    1. 'टाइगर 3' की लेटेस्ट एडवांस बुकिंग रिपोर्ट जानिए
    2. पहले दिन 'टाइगर 3' को मिलेगी बंपर शुरुआत
    3. 2 लाख के करीब टाइगर 3 की एडवांस बुकिंग

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Salman Khan Tiger 3 Advance Booking: इस साल बॉक्स ऑफिस पर सुपरस्टार शाह रुख खान की 'पठान, जवान' (Jawan) और सनी देओल की 'गदर 2' ने रिकॉर्डतोड़ कारोबार किया है। इतना ही नहीं इन तीनों फिल्मों के ओपनिंग डे पर धमाकेदार शुरुआत मिली है, जिसकी मुख्य इन मूवीज की एडवांस बुकिंग रही।

    अब इस कड़ी में अगला नाम बॉलीवुड के मेगा सुपरस्टार सलमान खान की बहुचर्चित फिल्म 'टाइगर 3' का नाम जोड़ देना चाहिए। 'गदर 2 (Gadar 2), जवान और पठान' की तरह स्पाई थ्रिलर 'टाइगर 3' की एडवांस बुकिंग लाखों में पहुंच चुकी है। ऐसे में आइए जानते हैं कि अब तक 'टाइगर 3' की कितनी टिकटे बिक चुकी हैं।

    'टाइगर 3' की लेटेस्ट एडवांस बुकिंग रिपोर्ट जानिए

    बीते 5 नवबंर को 'टाइगर 3' की टिकटों की एडवांस बुकिंग को शुरू किया गया। रिलीज से 7 दिन पहले मेकर्स ने एडवांस बुकिंग विंडो खोलकर मोटा मुनाफा कमाने का दाव खेला और फिलहाल वो सही दिशा में जाता हुआ दिख रहा है। इस बीच 'टाइगर 3' की एडवांस बुकिंग के छठे दिन के ताजा आंकड़े सामने आ गए हैं।

    तरण ने शनिवार को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक खास पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया है- नेशनल चेन में सलमान खान, कटरीना कैफ और इमरान हाशमी स्टारर टाइगर 3 की अब तक 1 लाख 99 हजार टिकटों की एडवांस बुकिंग हो चुकी है।

    खबरें और भी

    जिनमें पीवाआर-आईनॉक्स की 1 लाख 65 हजार और सिनेपोलिस में 38 हजार टिकटों बेची जा चुकी हैं। इतना ही नहीं शनिवार शाम तक 'टाइगर 3' की इस एडवांस बुकिंग के आंकड़े में और भी इजाफा देखने को मिल सकता है।

    पहले दिन 'टाइगर 3' को मिलेगी बंपर शुरुआत

    12 दिवाली के मौके पर सलमान खान की 'टाइगर 3' सिनेमाघरों में रिलीज होगी। त्योहार और लक्ष्मी पूजन के बावजूद 'टाइगर 3' की एडवांस बुकिंग में कोई भी कटौती होती नहीं दिख रही है।

    रिलीज से पहले 'टाइगर 3' के लिए करीब 2 लाख 50 हजार के करीब टिकटों की एडवांस बुकिंग होती संभव दिख रही है। इससे ये साफ कहा जा सकता है कि ओपनिंग डे पर सलमान की 'टाइगर 3' बंपर कलेक्शन करती नजर आएगी।

    ये भी पढ़ें- Tiger 3 Advance Booking: पहले दो दिन बॉक्स ऑफिस पर आएगी 'टाइगर 3' की सुनामी, एडवांस बुकिंग के आंकडे़ हैं सबूत