यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Tiger 3 Advance Booking: 'टाइगर 3' ने मारी बाजी, सलमान खान की मूवी ने Gadar 2 सहित इन फिल्मों को छोड़ा पीछे?
Tiger 3 Tickets Advance Booking बॉलीवुड फिल्म कलाकार सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म टाइगर 3 का लेकर चर्चाओं का बाजार इस समय काफी गर्म है। यशराज बैनर ...और पढ़ें

HighLights
- एडवांस बुकिंग के मामले में 'टाइगर 3' ने मारी बाजी
- शानदार तरीके से चल रही 'टाइगर 3' की एडवांस बुकिंग
- 3 दिन में इन मूवीज से निकली आगे
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Salman Khan Tiger 3 Advance Booking: डायरेक्टर मनीष शर्मा के निर्देशन में बनी स्पाई थ्रिलर 'टाइगर 3' को लेकर इस समय फैंस में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। फिल्म की टिकटों के लिए एडवांस बुकिंग की विंडो बीते 5 नवंबर से ओपन हो चुकी है। तब से लेकर अब तक 'टाइगर 3' की एडवांस बुकिंग धड़ल्ले से चल रही हैं और हर रोज इसमें काफी इजाफा देखने को मिल रहा है।
इस बीच 'टाइगर 3' की एडवांस बुकिंग को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है, जिसके चलते सलमान खान (Salman Khan) की इस मूवी ने कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है।
इन फिल्मों से आगे निकली 'टाइगर 3'
सलमान खान, कटरीना कैफ और इमरान हाशमी स्टारर 'टाइगर 3' की एडवांस बुकिंग का आज चौथा दिन है। ऐसे में पहले तीन दिन में 'टाइगर 3' ने धमाकेदार एडवांस बुकिंग कर डाली है। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक सलमान खान की 'टाइगर 3' के लिए पहले तीन दिन में नेशनल चेन्स में 1 लाख 22 हजार टिकटों की एडवांस बुकिंग हो चुकी।
तीन दिन में एडवांस बुकिंग के आधार पर 'टाइगर 3' ने बॉलीवुड सुपरस्टार सनी देओल की गदर 2 (77000 टिकट 3 दिन में) और ब्रह्मास्त्र (92000 टिकट 3 दिन में) को पीछे छोड़ दिया है। इतना ही नहीं आने वाले दिनों में 'टाइगर 3' की टिकटों की एडवांस बुकिंग का ये ग्राफ और भी आगे बढ़ने वाला है।

मालूम हो कि ये आंकड़े फिल्मों की नेशनल चेन्स में एडवांस बुकिंग के हैं, जिनमें पीवीआर, आईनॉक्स और सिनेपोलिस शामिल हैं। एडवांस बुकिंग के इन नंबर्स से अनुमान आसानी से लगाया जा सकता है कि 'टाइगर 3' को रिलीज के पहले दिन बंपर ओपनिंग मिलेगी।
खबरें और भी
जानिए कब रिलीज होगी 'टाइगर 3'
यशराज बैनर तले बनी 'टाइगर 3' की रिलीज के लिए फैंस की एक्साइटमेंट काफी बढ़ी हुई है। हर कोई 'टाइगर 3' की रिलीज के लिए बेरकरार नजर रहा है। आने वाली दिवाली यानी 12 नवंबर को सलमान खान और कटरीना कैफ स्टारर 'टाइगर 3' बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। खास बात ये है कि इस मूवी में बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी विलेन के किरदार में नजर आएंगे।