विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Tiger 3 Box Office Collection Day 5: 'टाइगर 3' के कलेक्शन में आई गिरावट, गुरुवार को कमाए बस इतने करोड़

By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
Published: Fri, 17 Nov 2023 04:20 PM (IST)

Tiger 3 Box Office Collection Day 5 सलमान खान और कटरीना कैफ स्टारर फिल्म टाइगर 3 को रिलीज हुए 5 ...और पढ़ें

'टाइगर 3' ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर की इतनी कमाई (Photo Credit: 5)
'टाइगर 3' ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर की इतनी कमाई (Photo Credit: 5)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Tiger 3 Box Office Collection Day 5: सलमान खान और कटरीना कैफ स्टारर फिल्म 'टाइगर 3' को रिलीज हुए जल्द एक हफ्ता पूरा होने वाला है। लंबे समय से लोग इस मूवी का इंतजार कर रहे थे। इस फिल्म ने रिलीज के पहले दो दिनों में अच्छा कलेक्शन किया, लेकिन जैसे-जैसे दिन बढ़ रहे हैं, वैसे-वैसे इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में गिरावट दर्ज हो रही है।

सलमान खान-कटरीना कैफ और इमरान हाशमी स्टारर इस मूवी को हिंदी के साथ-साथ तमिल और तेलुगु में भी रिलीज किया गया। एस्टिमेट कलेक्शन के बाद अब टाइगर 3 का कन्फर्म कलेक्शन भी सामने आ चुका है। चलिए जानते हैं फिल्म ने रिलीज के पांचवें दिन यानी गुरुवार को कितनी कमाई की है।

यह भी पढ़ें: World Cup 2023: Tiger 3 पर वर्ल्ड कप फाइनल का साया, Salman Khan की फिल्म के कलेक्शन पर पड़ेगी मार?

5वें दिन 'टाइगर 3' ने किया इतना कलेक्शन

'टाइगर 3' में सलमान खान, कटरीना कैफ के अलावा विलेन की भूमिका में इमरान हाशमी भी दिखाई दे रहे हैं। 'टाइगर 3' अपने पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। अगर इस फिल्म के ओपनिंग डे यानी दिवाली पूजा वाले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें, तो फिल्म ने सभी भाषओं में 44.50 करोड़ का कारोबार किया था।

लेकिन अब बढ़ते-बढ़ते इस फिल्म का कलेक्शन घटता जा रहा है। बुधवार को फिल्म ने सभी भाषओं में सिर्फ 21.25 करोड़ का कारोबार किया। अब इस फिल्म ने 5वें दिन यानी गुरुवार को सभी भाषओं में 18.50 करोड़ का बिजनेस किया है। इस मूवी के घरेलू बॉक्स ऑफिस के टोटल कलेक्शन की बात करें, तो 'टाइगर 3' ने अभी तक कुल 188.25 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।

क्या है फिल्म की कमाई में गिरावट की वजह

यह फिल्म दिवाली को रिलीज हुई थी। दिवाली के त्योहार के आस-पास छुट्टियां रहती है। ऐसे में फिल्म का ओपनिंग डे कलेक्शन अच्छा रहा था, लेकिन अब सभी छुट्टियां खत्म हो गई है। उसका असर फिल्म के कलेक्शन पर देखने को मिल रहा है। इसी के साथ वर्ल्ड कप मैच का असर भी 'टाइगर 3' के कलेक्शन में देखने को मिला है। अब आने वाले वीकेंड पर फिल्म क्या कमाल दिखाती है, यह देखना दिलचस्प होगा।

यह भी पढ़ें: Tiger 3 Review: दामाद का फर्ज निभाने निकला 'टाइगर', पैसा वसूल दमदार एक्शन और सलमान का स्वैग