Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Tiger 3 Box: 'टाइगर 3' से Salman Khan ने रचा इतिहास, इन 17 फिल्मों से छूआ 100 करोड़ का आंकड़ा

    By Ashish RajendraEdited By: Ashish Rajendra
    Updated: Wed, 15 Nov 2023 10:33 AM (IST)

    Tiger 3 Collection बॉलीवुड के मेगा सुपरस्टार सलमान खान का नाम इस समय फिल्म टाइगर 3 को लेकर चर्चा में बना हुआ है। रिलीज के दो दिन में टाइगर 3 ने बॉक्स ...और पढ़ें

    बॉक्स ऑफिस पर सलमान खान ने बनाया रिकॉर्ड (Photo Credit-Tiger 3 Sal
    बॉक्स ऑफिस पर सलमान खान ने बनाया रिकॉर्ड (Photo Credit-Tiger 3 Sal

    HighLights

    1. टाइगर 3 से सलमान खान ने बना दिया रिकॉर्ड
    2. सलमान की 17 फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
    3. बॉक्स ऑफिस पर टाइगर 3 ने काटा गदर

    एंटरटेनमेंट डेस्क नई दिल्ली। Salman Khan Tiger 3 Box Office Record: हिंदी सिनेमा के मेगा सुपरस्टार के बारे में जिक्र किया जाए तो उसमें सलमान खान का नाम जरूर शामिल होगा। मौजूदा समय में फिल्म 'टाइगर 3' को लेकर सलमान सुर्खियों में बने हुए हैं। रिलीज के पहले दो दिन में 'टाइगर 3' ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर दिया है।

    इसके साथ ही सलमान खान के नाम एक खास उपलब्धि दर्ज हो गई है जो अब तक किसी और फिल्म कलाकार को नहीं मिली है। 'टाइगर 3' सलमान खान के करियर की 17वीं ऐसी मूवी बन गई है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया है।

    'टाइगर 3' से सलमान ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड

    दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई सलमान खान की स्पाई थ्रिलर फिल्म 'टाइगर 3' ने ओपनिंग डे पर 44 करोड़ और दूसरे दिन 59 करोड़ का कलेक्शन कर महज दो दिन में बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। इसके साथ ही सलमान खान ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ या उससे ज्यादा की कमाई करने वाली 17 फिल्मों का अनूठा रिकॉर्ड बना दिया है।

    सलमान के अलावा ये कारनामा कोई और बॉलीवुड कलाकार नहीं कर पाया है। साल 2010 से फिल्म 'दबंग' के जरिए सलमान खान की 100 करोड़ कमाने वाली फिल्मों का सिलसिला कुछ यूं शुरू हुआ कि भाईजान ने दोबारा पीछे मुड़कर नहीं देखा और 17 ऐसी फिल्में दे दीं, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर गदर काट दिया है। इस लेख में एक नजर सलमान खान की इन 17 मूवीज के नाम पर डालते हैं।

    खबरें और भी

    सलमान की 100 करोड़ कमाने वाली फिल्में-

    1. (2010) दबंग- 138.88 करोड़
    2. (2011) रेडी- 119.78 करोड़
    3. (2011) बॉडीगार्ड- 148.86 करोड़
    4. (2012) एक था टाइगर- 198.78 करोड़
    5. (2012) दबंग 2- 155 करोड़
    6. (2014) जय हो-116 करोड़
    7. (2014) किक- 231.85 करोड़
    8. (2015) बजरंगी भाईजान - 320.34 करोड़
    9. (2015) प्रेम रतन धन पायो- 210.16 करोड़
    10. (2016) सुल्तान- 300.45 करोड़
    11. (2017) ट्यूबलाइट- 119.26 करोड़
    12. (2017) टाइगर जिंदा है- 339.16 करोड़
    13. (2018) रेस 3- 166.40 करोड़
    14. (2019) भारत- 211.07 करोड़
    15. (2019) दबंग 3- 146.40 करोड़
    16. (2023) किसी का भाई किसी की जान- 110.53 करोड़
    17. (2023) टाइगर 3*- 146 करोड़*

    नोट- कलेक्शन के सभी आंकडे़ बॉलीवुड हंगामा से लिए गए हैं और टाइगर 3 अभी सिनेमाघरों में जारी है।

    सलमान खान के अलावा इस एक्टर ने भी किया कारनामा

    सलमान खान के अलावा अगर कोई दूसरा एक्टर है, जिसके नाम सबसे ज्यादा 100 करोड़ वाली फिल्में हैं तो वो कई और नहीं सुपरस्टार अक्षय कुमार हैं। अक्षय ने अपने फिल्मी करियर में अब तक 16 फिल्में ऐसी दी हैं, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया है। ऐसे में टाइगर 3 के जरिए सलमान खान अक्षय कुमार से एक कदम आगे निकल गए हैं।

    ये भी पढ़ें- Tiger 3 Worldwide Collection: वर्ल्डवाइड Salman Khan ने लगाई दहाड़, दुनियाभर में 'टाइगर 3' की हुई चांदी