Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Tiger 3 Worldwide Collection: दुनिया भर में सलमान खान का दिखा जलवा, 400 करोड़ से बस इतनी दूर है टाइगर 3

    By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
    Updated: Mon, 20 Nov 2023 01:53 PM (GMT+05:30)

    Tiger 3 Worldwide Collection सलमान खान की यशराज बैनर तले बनी स्पाई यूनिवर्स की मूवी टाइगर 3 की कमाई पर इंडिया में भले ही वर्ल्ड कप का असर पड़ा हो लेकिन ...और पढ़ें

    400 करोड़ के क्लब की तरफ बढ़ी टाइगर 3 / फोटो- Instagram
    400 करोड़ के क्लब की तरफ बढ़ी टाइगर 3 / फोटो- Instagram

    HighLights

    1. दुनियाभर में सलमान खान की टाइगर 3 का जलवा
    2. वर्ल्ड कप का फाइनल टाइगर 3 का वर्ल्डवाइड नहीं कर पाया बाल भी बांका
    3. 400 करोड़ की तरफ तेजी से बढ़ी टाइगर 3

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Tiger 3 Worldwide Collection 8 Days Collection: सलमान खान-कटरीना कैफ की स्पाई यूनिवर्स की फिल्म 'टाइगर 3' ने 12 नवंबर को दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। आठ दिनों के अंदर ही यश राज बैनर तले बनी इस मूवी ने दुनियाभर में बड़ा धमाका कर दिया है।

    एक तरफ जहां घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म अच्छी कमाई कर रही है, तो वहीं वर्ल्डवाइड भी सलमान खान की मूवी का जलवा साफ तौर पर देखने को मिल रहा है।

    ओवरसीज मार्केट में यश राज के स्पाई यूनिवर्स की ये मूवी जहां 100 करोड़ का आंकड़ा छूने को तैयार है, तो वहीं दुनियाभर में इस मूवी ने क्या गदर मचाया है, चलिए यहां पर देखते हैं पूरे आंकड़ें-

    दुनियाभर में 400 करोड़ कमाने से बस इतनी दूर है टाइगर 3

    शाह रुख खान के बाद सलमान खान की टाइगर 3 को भी दुनियाभर की ऑडियंस से भी भरपूर प्यार मिल रहा है। नॉर्थ अमेरिका से लेकर UK और अन्य देशों में सिनेमाघर जाकर दर्शक ये फिल्म देख रहे हैं, जिसका अनुमान आप टाइगर 3 की वर्ल्डवाइड कमाई से लगा सकते हैं। शनिवार को वर्ल्डवाइड टाइगर 3 की टोटल कमाई 357 करोड़ के आसपास हुई थी।

    यह भी पढ़ें: Tiger 3 Box Office Day 8: इंडिया-ऑस्ट्रेलिया के मैच के बीच बुरे फंसे सलमान, टाइगर 3 की संडे को बस इतनी कमाई

    हालांकि, रविवार को फिल्म की कमाई में काफी उछाल देखने को मिला, क्योंकि रविवार तक Tiger 3 ने दुनियाभर में लगभग 376 करोड़ की कमाई कर ली है। यानी कि इस फिल्म को 400 करोड़ के क्लब में शामिल होने के लिए महज अब 24 करोड़ रुपए की वर्ल्डवाइड और कमाई करनी है।

    टाइगर 3 वर्ल्डवाइड 8 डेज कलेक्शन- 

    टाइगर 3 वर्ल्डवाइड कलेक्शन- 376 करोड़ रुपए
    टाइगर 3 ओवरसीज कलेक्शन- 96 करोड़ रुपए
    टाइगर 3 सिंगल डे कलेक्शन 19 करोड़ रुपए

    ओवरसीज 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने को तैयार टाइगर 3

    ओवरसीज मार्केट में सलमान खान-कटरीना कैफ और इमरान हाशमी की स्पाई थ्रिलर फिल्म का दबदबा साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। इंडिया में भले ही फिल्म की कमाई वर्ल्ड कप मैच की वजह से घटी हो, लेकिन दुनियाभर में इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के मैच का असर बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं पड़ा।

    खबरें और भी

    रविवार को सिंगल डे पर वर्ल्ड वाइड इस मूवी ने टोटल 19 करोड़ के आसपास का बिजनेस किया है। ओवरसीज मार्केट में टाइगर 3 का अब तक कलेक्शन 96 करोड़ तक पहुंच गया है, जो जल्द ही 100 करोड़ के आंकड़े में बदल सकता है।

    यह भी पढ़ें: Tiger 3 Day 7 Box Office Collection: 'टाइगर 3' की कमाई में आया बंपर उछाल, 7वें दिन चला Salman Khan का जादू