Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Tiger 3 Worlwide Collection: दुनियाभर में लहराया 'टाइगर 3' का परचम, ओवरसीज कलेक्शन में चला Salman Khan का जादू

    By Ashish RajendraEdited By: Ashish Rajendra
    Updated: Wed, 15 Nov 2023 03:40 PM (IST)

    Tiger 3 Overseas Collection बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की टाइगर 3 का धमाल हर तरफ मचा रही है। भारत के अलावा विदेशों में भी एक्शन पैकेज टाइगर 3 ने धमाक ...और पढ़ें

    टाइगर 3 ने वर्ल्डवाइड किया इतना कलेक्शन (Photo Credit-Tiger 3 Twitter)
    टाइगर 3 ने वर्ल्डवाइड किया इतना कलेक्शन (Photo Credit-Tiger 3 Twitter)

    HighLights

    1. वर्ल्डवाइड छाई सलमान खान की 'टाइगर 3'
    2. दुनियाभर में चला सलमान खान का जादू
    3. विदेशों में 'टाइगर 3' ने कमाई के मामले में मचाया धमाल

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Tiger 3 Worldwide Box Office Collection: डायरेक्टर मनीष शर्मा के निर्देशन में मूवी 'टाइगर 3' की तूती इस समय पूरी दुनिया में बोल रही है। सलमान खान और कटरीना कैफ स्टारर 'टाइगर 3' ने भारत के साथ विदेशों में भी शानदार कमाई का परचम लहराया है। इस बीच 'टाइगर 3' के वर्ल्डवाइड कलेक्शन के लेटेस्ट आंकड़े सामने आए हैं।

    ऐसे में इस लेख में हम आपको बताएंगे कि सलमान खान की इस स्पाई थ्रिलर रिलीज के पहले तीन दिन में दुनियाभर में कितने करोड़ का कारोबार कर लिया है।

    वर्ल्डवाइड छाई सलमान खान की 'टाइगर 3'

    रिलीज के तीन दिन के अंदर 'टाइगर 3' ने कमाई के मामले में हर किसी को प्रभावित किया है। सलमान खान, कटरीना कैफ और इमरान हाशमी की इस मूवी को देश-विदेश से फैंस का शानदार रिस्पॉन्स मिला है, जिसके चलते 'टाइगर 3' ने दुनियाभर में धमाकेदार काराबोर कर डाला है।

    बुधवार को यशराज फिल्म्स ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर 'टाइगर 3' के लेटेस्ट वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आंकड़े शेयर किए हैं। यशराज फिल्म्स के मुताबिक-

    स्पाई थ्रिलर टाइगर 3 रिलीज के 3 दिन के भीतर दुनियाभर में 28.92 मिलियन डॉलर की कमाई कर डाली है, जो भारतीय रुपये के अनुसार 240 करोड़ के करीब है। इन नंबर्स से इस बात का अनुमान आसानी से लगाया जा सकता है कि 'टाइगर 3' को वर्ल्डवाइड फैंस ने काफी पसंद किया है।

    विदेशों में 'टाइगर 3' ने कमाई के मामले में मचाया धमाल

    इतना ही नहीं इंटरनेशनल मार्केट में भी सलमान खान और कटरीना कैफ की इस मूवी ने अपना दबदबा कायम रखा है। गौर करें 'टाइगर 3' के ओवरसीज बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की तरफ तो पहले तीन दिन में सलमान की इस स्पाई थ्रिलर ने 7.15 मिलियन डॉलर का कलेक्शन किया है।

    खबरें और भी

    भारतीय मुद्रा के आधार पर इस फिल्म की ओवरसीज कमाई 59.50 करोड़ की हो गई है। कुल मिलाकर कहा जाए तो इन शुरुआती दिनों में 'टाइगर 3' ने अपनी धाकेदार कमाई का लोहा मनवाया है।

    ये भी पढ़ें- Tiger 3 Box Office Collection Day 3: बॉक्स ऑफिस पर 'टाइगर 3' की मजबूत पकड़, तीसरे दिन छापे इतने करोड़ नोट