विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

TNR Box Office Day 9: 'टाइगर नागेश्वर राव' पर नोटों की बारिश, दोगुनी रफ्तार से 'गणपत' को चटाई धूल

Published: Sun, 29 Oct 2023 10:28 AM (IST)

TNR Box Office Day 9 बीते एक हफ्ते में बॉक्स ऑफिस पर कई टॉप क्लास फिल्मों के बीच भिड़ंत होते ...और पढ़ें

Ravi Teja and Nupur Sanon film Tiger Nageswara Rao
Ravi Teja and Nupur Sanon film Tiger Nageswara Rao

HighLights

  1. 'टाइगर नागेश्वर राव' फिल्म को पसंद कर रहे लोग
  2. टाइगर श्रॉफ की 'गणपत' को दे रही कड़ी टक्कर
  3. 9 दिनों में की बंपर कमाई

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों का क्लैश आम बात है। 20 अक्टूबर को टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन की 'गणपत' रिलीज हुई, तो उसी दिन साउथ फिल्म 'टाइगर नागेश्वर राव' ने भी सिनेमाघरों में दस्तक दी। दोनों फिल्मों के बीच जबरदस्त टक्कर होते देखने को मिली, जिसमें रवि तेज की 'टाइगर नागेश्वर राव' आगे निकल गई। ये फिल्म अपनी राइवर फिल्म 'गणपत' से दोगुनी रफ्तार से कमाई कर रही है।

रवि तेजा की फिल्म ने मारी बाजी

'टाइगर नागेश्वर राव' को रिलीज हुए 9 दिनों का वक्त बीत चुका है। यह कृति सेनन की बहन नुपुर सेनन की डेब्यू मूवी है। एक तरह से दोनों बहनें एक दूसरे को टक्कर देती नजर आ रही हैं, जिसमें बाजी नुपुर सेनन की फिल्म ने मारी है। एक्शन, ड्रामा और रोमांस से भरपूर इस फिल्म का डोमेस्टिक कलेक्शन ग्राफ 50 करोड़ के करीब पहुंच गया है।

'टाइगर नागेश्वर राव' का कलेक्शन

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, रवि तेजा-नुपुर सेनन की इस फिल्म ने रिलीज के दूसरे शनिवार को 1.35 करोड़ का कलेक्शन किया। इससे मूवी की टोटल कमाई 31.99 करोड़ के करीब पहुंच गई है। ये आंकड़े सभी भाषाओं में मिलाकर हैं। पहले हफ्ते में फिल्म ने 29.44 करोड़ का कलेक्शन किया, जिसमें केवल हिंदी का कलेक्शन 1.29 करोड़ रहा। वहीं, रिलीज के दूसरे शुक्रवार को फिल्म ने 1.2 करोड़ ही कमाए। 

'गणपत' से दोगुनी रफ्तार से बढ़ी आगे

अगर इस फिल्म के आंकड़ों को 'गणपत' से कम्पेयर करें, तो यह 20 करोड़ तक का आंकड़ा नहीं पार कर पाई है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 9 दिनों में 'गणपत' का कलेक्शन 12.15 करोड़ तक सीमित रह गया है। वहीं, इसी दिन दिव्यो खोसला कुमार की 'यारियां 2' भी रिलीज हुई, लेकिन वो भी कमाई के मामले में काफी पीछे है। 

यह भी पढ़ें: TNR Collection Day 1: 'गणपत' पर भारी पड़ी रवि तेजा की 'टाइगर नागेश्वर राव', पहले ही दिन छापे इतने नोट