विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 05, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Box Office: बाग़ी श्रॉफ ने पहली बार चखा सौ करोड़ का स्वाद

By Manoj KhadilkarEdited By:
Updated: Fri, 06 Apr 2018 11:49 AM (IST)

बाग़ी 2 साल 2018 की सबसे बड़ी ओपनर रही है और अब इस साल की 100 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली इस साल की तीसरी फिल्म बन गई है।

Box Office: बाग़ी श्रॉफ ने पहली बार चखा सौ करोड़ का स्वाद
Box Office: बाग़ी श्रॉफ ने पहली बार चखा सौ करोड़ का स्वाद

मुंबई। हिंदी सिनेमा के ‘हीरो’ जैकी श्रॉफ के बेटे टाइगर श्रॉफ ने अपने चार से साल के फिल्मी करियर में पहली बार 100 करोड़ रूपये के क्लब में जाने का गौरव हासिल कर लिया है। उनकी फिल्म बाग़ी 2 ने छह दिनों में ही 100 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है।

अहमद खान के निर्देशन में बनी टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी की फिल्म बाग़ी 2 ने घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर अपनी रिलीज़ के छठे दिन यानि बुधवार को नौ करोड़ 10 लाख रूपये का कलेक्शन किया और इसी के साथ फिल्म का नेट इंडिया कलेक्शन अब 104 करोड़ 90 लाख रूपये हो गया है। ये टाइगर श्रॉफ के चार साल के छोटे से फिल्मी करियर में पहला शतक होगा। उनकी पहली फिल्म हीरोपंती ने 52 करोड़ 92 लाख रूपये का लाइफ़ टाइम कलेक्शन किया था और दूसरी फिल्म बाग़ी ने 76 करोड़ 34 लाख रूपये की कमाई की थी। उसके बाद आई अ फ़्लाइंग जट ने 38 करोड़ 61 लाख रूपये के साथ फ्लॉप रही जबकि मुन्ना माइकल भी 32 करोड़ 89 लाख रूपये के साथ फिसड्डी निकली। बाग़ी 2 ने 25 करोड़ 10 लाख रूपये से ओपनिंग ली थी और पहले वीकेंड में 73 करोड़ 10 लाख रूपये का कलेक्शन किया है।

बाग़ी 2 कलेक्शन पर एक नज़र ...

पहले दिन- 25 करोड़ 10 लाख रूपये 

दूसरा दिन -20 करोड़ 40 लाख रूपये

तीसरा दिन- 27 करोड़ 60 लाख रूपये

चौथा दिन- 12 करोड़ 10 लाख रूपये

पांचवा दिन- 10 करोड़ 60 लाख रूपये

छठा दिन 9 करोड़ 10 लाख रूपये

बाग़ी 2 साल 2018 की सबसे बड़ी ओपनर रही है और अब इस साल की 100 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली इस साल की तीसरी फिल्म बन गई है। सबसे पहले संजय लीला भंसाली की पद्मावत ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया और फिर सोनू के टीटू की स्वीटी ने। सोनू के टीटू के स्वीटी का नेट इंडिया कलेक्शन अब तक 106 करोड़ है और उम्मीद है कि बाग़ी अपना पहला हफ्ता पूरा होने के साथ उसे पार कर जायेगी। टाइगर की बाग़ी 2, वरुण धवन की जुड़वा 2 के लाइन पर ही चल रही है जिसका लाइफ़ टाइम कलेक्शन 138 करोड़ 61 लाख रूपये है।

साल 2016 में टाइगर श्रॉफ को लेकर बाग़ी बनाई गई जिसका निर्देशन साबिर खान ने किया था। तब बागी टाइगर के साथ श्रद्धा कपूर थीं। दो साल बाद बाग़ी का दूसरा भाग रिलीज़ हुआ टाइगर श्रॉफ को दिशा पटानी हीरोइन के रूप में मिली हैं। अहमद खान निर्देशन बने हैं और साथ में फिल्म में रणदीप हुडा, मनोज बाजपेई और प्रतीक बब्बर भी अहम् रोल में हैं।

यह भी पढ़ें: Box Office:पांचवें दिन टाइगर की बगावत का ब्लास्ट, 100 करोड़ से इतने दूर