विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

TJMM Box Office: 'तू झूठी मैं मक्कार' ने मचाया गदर, चौथे दिन रणबीर कपूर की फिल्म की कमाई में आया जबरदस्त उछाल

By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
Published: Sun, 12 Mar 2023 07:34 AM (IST)Updated: Sun, 12 Mar 2023 07:39 AM (IST)

Tu Jhoothi Main Makkaar Day 4 होली के मौके पर रिलीज हुई फिल्म तू झूठी मैं मक्कार सिनेमाघरों में दर्शकों ...और पढ़ें

Still Image of Ranbir Kapoor and Shraddha Kapoor from TJMM
Still Image of Ranbir Kapoor and Shraddha Kapoor from TJMM

नई दिल्ली, जेएनएन। Tu Jhoothi Main Makkaar Day 4 Collection: रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' लव रंजन के निर्देशन में बनी रोमांटिक कॉमेडी मूवी है, जिसमें एंटरटेनमेंट और रोमांस का मजेदार एंगल दिखाया गया है। फिल्म होली के मौके पर यानी कि 8 मार्च को रिलीज हुई और अब तक की कमाई को देखकर यही लगता है कि लोगों ने फेस्टिव सीजन का भरपूर फायदा उठाया है।

फिल्म ने अब तक संतोषजनक कलेक्शन किया है। तीन दिनों की अच्छे प्रदर्शन के बाद आइये जानते हैं कि चौथे दिन इसके बिजनेस का क्या हाल रहा।

फिल्म को अब तक मिली संतोषजनक प्रतिक्रिया

लव रंजन के निर्देशन में फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' को अब तक संतोषजनक प्रतिक्रिया मिली है। इससे पहले वह 'सोनू के टीटू की स्वीटी', 'प्यार का पंचनामा' जैसी फिल्में बना चुके हैं, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। इन फिल्मों ने कार्तिक आर्यन के करियर में चार चांद लगा दिए। यह देखना दिलचस्प होगा कि तू झूठी मैं मक्कार ने रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर के करियर में क्या कमाल किया।

'तू झूठी मैं मक्कार' का फुल कलेक्शन

लगभग 100 करोड़ के बजट से बनी इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 15.73 करोड़ का बिजनेस किया था। फिल्म को होली की छु्ट्टी का फायदा मिला। लेकिन सेकेंड डे कमाई में कुछ गिरावट दर्ज की गई। फिल्म ने दूसरे दिन 10.34 करोड़ का कलेक्शन किया। तीसरे दिन 10.52 करोड़ बटोरे। अब चौथे दिन के कलेक्शन भी सामने आ गए हैं।

शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, चौथे दिन फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल देखा गया। शनिवार को फिल्म ने 16 करोड़ का बिजनेस कर डाला। फिल्म का कुल कलेक्शन 52.59 करोड़ हो गया है।

नेशनल चेन्स पर कमाए इतने

'तू झूठी मैं मक्कार' के नेशनल चेन्स के आंकड़े भी ठीकठाक हैं। फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श के ट्वीट के मुताबिक, तीसरे दिन तक फिल्म ने पीवीआर में 2.51 करोड़, आईनॉक्स में 1.68 करोड़ और सिनेपॉलिस में 96 लाख कमा डाले। टोटल 5.15 करोड़ की कमाई कर डाली।

यह भी पढ़ें: Priyanka Choudhary: ओटीटी पर दिखेगी प्रियंका-अंकित की जोड़ी, म्यूजिक शो के बाद साइन की ये वेब सीरीज?

यह भी पढ़ें: Pathaan की रिकॉर्डतोड़ कमाई पर बाहुबली 2 के प्रोड्यूसर का आया रिएक्शन, शाह रुख के लिए कही बड़ी बात