विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 05, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Box Office: चीन में बाहुबली 2 की ओपनिंग जानकर आपको झटका लग सकता है

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Sat, 05 May 2018 12:57 PM (IST)Updated: Mon, 07 May 2018 11:23 AM (IST)

चीन में 7000 से अधिक स्क्रीन्स में रिलीज़ हुई इस फिल्म के 51 हजार 494 शोज़ हुए और चार लाख 84 हजार टिकट बिके।

Box Office: चीन में बाहुबली 2 की ओपनिंग जानकर आपको झटका लग सकता है
Box Office: चीन में बाहुबली 2 की ओपनिंग जानकर आपको झटका लग सकता है

मुंबई। चीन में इस शुक्रवार को रिलीज़ हुई एस एस राजमौली की बाहुबली - द कन्क्लूजन ने बॉक्स ऑफ़िस पर ऐसी ओपनिंग नहीं ली है, जिसकी उम्मीद की जा रही थी। फिल्म हिंदी मीडियम और सीक्रेट सुपरस्टार जितनी बड़ी भी नहीं बन पाई है।

याद कीजिये जब एक साल पहले भारत के बॉक्स ऑफ़िस से दुनिया भर में एक तूफ़ान उठा था। धीरे धीरे वो कमाई की सुनामी में बदला और सूरमा फिल्मों के सारे कारोबारी रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए। बाहुबली द कन्क्लूजन ने भारत सहित दुनिया के कई मुल्कों में धाक जमाई लेकिन चीन में ये फिल्म बॉक्स ऑफिस की बाहुबली नहीं बन पाई। चीन के बॉक्स ऑफ़िस पर बाहुबली के दूसरे भाग को पहले दिन 2. 43 मिलियन डॉलर यानि 16 करोड़ 24 लाख रूपये का कलेक्शन मिला है। चीन में 7000 से अधिक स्क्रीन्स में रिलीज़ हुई इस फिल्म के 51 हजार 494 शोज़ हुए और चार लाख 84 हजार टिकट बिके। फिल्म की ओपनिंग उसके भव्य-दिव्य वैभव से ज़रा भी मेल नहीं खाती। हालांकि, प्रभास स्टारर बाहुबली 2 ने पहले दिन आमिर खान की दंगल ( 2. 05 मिलियन डॉलर ) और पीके ( आठ लाख 99 हजार डॉलर ) के कलेक्शन तो पीछे छोड़ दिया लेकिन तीन भारतीय फिल्मों से मात खा गई।

आमिर खान के प्रोडक्शन में बनी ज़ायरा वसीम स्टारर सीक्रेट सुपरस्टार ने पहले दिन 6.88 मिलियन डॉलर यानि 43 करोड़ 35 लाख रूपये, इरफ़ान स्टारर हिंदी मीडियम ने पहले दिन 3.39 मिलियन डॉलर यानि 22 करोड़ छ लाख और बजरंगी भाईजान ने पहले दिन 2. 80 मिलियन डॉलर यानि 18 करोड़ 40 लाख रूपये का कलेक्शन किया था।

बाहुबली 2 भारत में अपनी रिलीज़ के एक साल और छह दिन बाद चीन में रिलीज़ हुई । बाहुबली ने रिलीज़ के पहले ही एक रिकॉर्ड बना लिया है। ये फिल्म चीन में 7000 से अधिक स्क्रीन्स में रिलीज़ हुई है । हालांकि इस मामले में बाहुबली 2, सलमान खान की फिल्म बजरंगी भाईजान से पीछे रह गई जो 8000 स्क्रीन्स पर रिलीज़ की गई थी लेकिन इस विजुवल ट्रीट को आमिर खान की दंगल (7000 स्क्रीन्स), सीक्रेट सुपरस्टार (6000 स्क्रीन्स) और हिंदी मीडियम (4000 स्क्रीन्स) से अधिक स्क्रीन्स मिली हैं। साल 2017 में 28 मई को रिलीज़ हुई बाहुबली –द कन्क्लूजन में प्रभास, राना दग्गुबाती, अनुष्का शेट्टी, राम्या शेट्टी और सत्यराज ने काम किया था। दो महीने पहले ही जब बजरंगी भाईजान को चीन में रिलीज़ की अनुमति मिली थी उसी दौरान वहां हिंदी मीडियम के साथ बाहुबली 2 को हरी झंडी दे दी गई। चीन सहित इंटरनेशनल मार्केट को देखते हुए फिल्म को एडिट कर नया वर्जन बनाया गया है। सूत्रों के मुताबिक हॉलीवुड फिल्म द इन्क्रेडिबल हल्क़ को एडिट करने वाले विन्सेंट टेबलियन से बाहुबली को नए सिरे से एडिट करवाया गया है ताकि चीन के दर्शकों में इस फिल्म की इंटरनेशनल छवि बने। पहले भाग को इंडिया में रिलीज़ करने वाली ई-स्टार एंटरटेनमेंट को चीन में डिस्ट्रीब्यूटर कर जिम्मा सौंपा गया है।

दरअसल चीन को छोड़ कर पूरी दुनिया से मिले करीब 300 मिलियन डॉलर ने ये हौसला दिया की इस और बेहतर कर पेश किया जाय। बाहुबली के इस दूसरे भाग ने घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर 510 करोड़ 99 लाख रूपये का कलेक्शन किया है जबकि वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 1715 करोड़ रूपये है। फिल्म ने जापान से भी एक मिलियन डॉलर से अधिक की कमाई की है। बताया जाता है कि बाहुबली को लेकर साऊथ कोरिया में भी जबरदस्त उत्साह है। साथ ही लक्ज़मबर्ग और नाइजीरिया जैसे छोटे देशों में भी बाहुबली की डिमांड है। स्विट्ज़रलैंड में भी प्रभास का पराक्रम देखने की बेताबी काफी है। माना जा रहा है कि बाहुबली, चीन में दंगल के 1300 करोड़ के रिकॉर्ड को तोड़ देगी।

यह भी पढ़ें: रजनीकांत-अक्षय कुमार की फिल्म 2.0 से बड़ी ख़बर, इतना इंतज़ार और

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।