Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 21, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Uunchai Collection Day 10: दृश्यम 2 के आगे घुटने टेकने को तैयार नहीं 'ऊंचाई, वीकेंड कलेक्शन में जबरदस्त छलांग

    By Tanya AroraEdited By:
    Updated: Mon, 21 Nov 2022 07:42 AM (IST)

    Uunchai Collection Day 10 सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बनी फिल्म ऊंचाई अजय देवगन की फिल्म दृश्यम की शानदार ओपनिंग के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर हार मानने क ...और पढ़ें

    uunchai Box Office 10 days collection amitabh bachchan film and parineeti chopra movie doing extremely well. Photo Credit/Instagram
    uunchai Box Office 10 days collection amitabh bachchan film and parineeti chopra movie doing extremely well. Photo Credit/Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन।Uunchai Collection Day 10: सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बनी फिल्म 'ऊंचाई' लगातार दर्शकों का दिल जीत रही है। चार दोस्तों की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म को लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। सिर्फ हिंदी बेल्ट में रिलीज हुई अमिताभ बच्चन स्टारर ये फिल्म शुरुआत से ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार बिजनेस कर रही है। हालांकि वीकडे का असर शुरुआत में फिल्म पर जरुर देखने को मिला, लेकिन इस बीच भी अनुपम खेर स्टारर 'ऊंचाई' बॉक्स ऑफिस पर एक बार फिर से अपनी पकड़ बनाने में सफल हुई। फिल्म की रिलीज को 10 दिन हो चुके हैं और दृश्यम की रिलीज के बाद भी फिल्म घुटने टेकने के लिए तैयार नहीं हैं और 10 दिन के वीकेंड कलेक्शन में काफी उछाल आया है।

    10 वें दिन ऊंचाई के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में आया जबरदस्त उछाल

    हाल ही में अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होते ही कब्जा कर लिया है और रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म ने आते ही बॉक्स ऑफिस पर वीकेंड में ही लगभग 63 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया है। इस फिल्म की रिलीज के बावजूद अमिताभ बच्चन की ऊंचाई लोगों को थिएटर तक खीच कर लाने में कामयाब हुई। 11 नवंबर को रिलीज हुई ऊंचाई को दस दिन हो चुके हैं, लेकिन इस फिल्म का वीकेंड काफी अच्छा गया। वर्किंग डे पर जहां ये फिल्म 1 से डेढ़ करोड़ का बिजनेस कर रही थी, तो वहीं 10वें दिन के वीकेंड पर इस फिल्म ने 3.04 करोड़ की ताबड़तोड़ कमाई की।

    अब तक 10 दिनों में अमिताभ बच्चन की ऊंचाई ने कमाए इतने करोड़

    अमिताभ बच्चन स्टारर फिल्म ऊंचाई ने अब तक इंडियन बॉक्स ऑफिस पर अब तक 23.79 करोड़ का बिजनेस कर लिया है और दुनियाभर में ये फिल्म 30.49 करोड़ के करीब कमाई करने में कामयाब हुए। पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने लगभग 1.81 करोड़ का बिजनेस किया, तो वही दूसरे दिन इस फिल्म ने 3.64 करोड़ की कमाई की। तीसरे दिन फिल्म ने 4.71, चौथे दिन 1.88, पांचवें दिन 1.76, छठे दिन 1.66, सातवें दिन 1.56 करोड़, आठवें दिन 1.31, नौवें दिन 2.42 करोड़ और दसवें दिन इस फिल्म ने 3.04 करोड़ का बिजनेस किया।

    चार दोस्तों की कहानी है सूरज बड़जात्या की 'ऊंचाई'

    सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बनी ये फिल्म चार दोस्तों की कहानी है। इस फिल्म से लगभग सात साल बाद वह डायरेक्शन में लौटे हैं। ऊंचाई में एक दोस्त की अंतिम इच्छा पूरी करने के लिए तीन दोस्त कैसे एवरेस्ट की ऊंचाई तय करते हैं, इस चीज को बड़े ही खूबसूरती से पर्दे पर उतारा गया है। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के अलावा अनुपम खेर, बोमन ईरानी, नीना गुप्ता, डैनी डेंजोंगप्पा और सारिका भी मुख्य भूमिका में हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Uunchai Box Office Day 9: बॉक्स ऑफिस पर ऊंचाई ने फिर पकड़ी रफ्तार, दूसरे शनिवार को कमाए इतने करोड़

    यह भी पढ़ें: Uunchai Box Office Day 8: 'दृश्यम 2' की आंधी में भी 'ऊंचाई' कर रही धुंआधार कमाई, देखें 8 दिनों का टोटल बिजनेस