Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Vanvaas Box Office Day 3: 'पुष्पा 2' के तूफान में चट्टान की तरह खड़ी 'वनवास', संडे को छाप लिए इतने पैसे

    Updated: Mon, 23 Dec 2024 07:53 AM (IST)

    तीन दिन पहले सिनेमाघरों में रिलीज हुई वनवास (Vanvaas Box Office Collection) को वीकेंड का फायदा मिला है। पहले दिन लाखों में सिमटने वाली अनिल शर्मा की फ ...और पढ़ें

    वनवास का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन। फोटो क्रेडिट- एक्स
    वनवास का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन। फोटो क्रेडिट- एक्स

    HighLights

    1. 20 दिसंबर को रिलीज हुई थी वनवास
    2. फैमिली ड्रामा है नाना पाटेकर की वनवास
    3. अनिल शर्मा ने किया है वनवास का निर्देशन

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कुछ फिल्में भले ही कमाई में पीछे हों, लेकिन दर्शकों के दिलों में उतरना जानती हैं। कुछ ऐसी ही फिल्म है वनवास। इमोशनल रोल कोस्टर राइड पर ले जाने वाली फिल्म वनवास कम बजट में बनी फिल्म है। अनिल शर्मा ने फिल्म का निर्देशन किया है और उन्होंने अपने बेटे उत्कर्ष शर्मा को इसमें कास्ट किया है। नाना पाटेकर भी फिल्म में लीड रोल निभा रहे हैं।

    20 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई वनवास की कहानी एक बुजुर्ग पिता की है, जिसे डाइमेंशिया हो गया है और उसके बच्चे अपने बुजुर्ग पिता की सेवा करने की बजाय उससे छुटकारा पाने के लिए उसे वाराणसी में छोड़ आते हैं। पारिवारिक मूल्यों की खोज करने वाली फिल्म को दर्शकों से रिव्यू तो अच्छा मिला, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर कमाई कुछ खास नहीं हो रही है।

    पुष्पा 2 और मुफासा के बीच पिसी वनवास?

    बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की एक्शन थ्रिलर पुष्पा 2 द रूल (Pushpa 2 The Rule) छाई हुई है। ताबड़तोड़ कमाई करने वाली इस फिल्म के बीच हॉलीवुड मूवी मुफासा द लायन किंग (Mufasa The Lion King) ने भी सिनेमाघरों में एंट्री मार ली है। इन दोनों का पहले से ही काफी बज रहा है। ऐसे में इन दोनों फिल्मों के चलते वनवास की नैया डूबती हुई दिखाई दी।

    यह भी पढ़ें- Vanvaas Box Office Day 2: 'पुष्पा 2' और Mufasa ने मिलकर 'वनवास' का किया बेड़ा गर्क, वीकेंड पर कमाई सिर्फ इतनी

    Vanvaas

    संडे को बढ़ी वनवास की कमाई

    अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी वनवास ओपनिंग डे पर एक करोड़ कमा पाने में भी असफल साबित हुई थी। इस फिल्म ने पहले दिन सिर्फ 73 लाख रुपये कमाए थे। हालांकि, शनिवार को फिल्म को फायदा मिला और कमाई एक करोड़ के आसपास रही। अब रविवार को कमाई में बढ़ोतरी हुई है।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Zee Studios (@zeestudiosofficial)

    सैकनिल्क के मुताबिक, वनवास ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन 1.30 करोड़ रुपये अनुमानित कलेक्शन किया है। यानी कि तीन दिन के अंदर फिल्म ने करीब 3 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। हालांकि, आंकड़े ज्यादा या कम भी हो सकते हैं। मेकर्स ने अभी डाटा शेयर नहीं किया है।

    कम बजट में बनी फिल्म

    सनी देओल स्टारर गदर 2 से बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने वाले डायरेक्टर अनिल शर्मा ने अपनी पिछली सुपरहिट फिल्म की तरह एक्शन थ्रिलर निकालने की बजाय एक इमोशनल कहानी दर्शकों तक पहुंचाने में यकीन रखा। कम बजट में बनी फिल्म में उन्होंने मेन लीड नाना पाटेकर को रखा और सेकंड लीड उत्कर्ष रहे।

    यह भी पढ़ें- Vanvaas Box Office Collection Day 1: 'पुष्पा 2' पर भारी पड़ी 'वनवास'? ओपनिंग डे पर फिल्म का हुआ ऐसा हाल