Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Vanvaas-Mufasa Box Collection Day 5: लाखों में सिमटा वनवास का कलेक्शन, 'नन्हे मुफासा' की दहाड़ भी नहीं दिखा पाई जादू

    By Anu Singh Edited By: Anu Singh
    Updated: Wed, 25 Dec 2024 08:21 AM (IST)

    बॉक्स ऑफिस पर इस वक्त पुष्पा 2 का बोलबाला देखने को मिल रहा है। फिल्म ने कमाई के मामले काफी बड़ा आंकड़ा पार कर लिया है। इसके अलावा थिएटर में नाना पाटेक ...और पढ़ें

    पांचवे दिन कैसा है मुफासा और वनवास का हाल (Photo Credit-Instagram)
    पांचवे दिन कैसा है मुफासा और वनवास का हाल (Photo Credit-Instagram)

    HighLights

    1. बॉक्स ऑफिस पर वनवास का हाल बेहाल
    2. मुफासा की कमाई में भी नई दिख रहा उछाल
    3. बेबी जॉन की रिलीज का फिल्मों पर पड़ेगा असर?

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Vanvaas-Mufasa Box Collection Day 5: साल 2024 के इस आखिरी महीने में कई सारी फिल्मों ने सिनेमाघरों नें दस्तक दी है। इन फिल्मों में नाना पाटेकर की वनवास और हॉलीवुड एनीमेटेड फिल्म मुफासा भी शामिल है। इन मूवीज को थिएटर में तब रिलीज किया गया है जब बॉक्स ऑफिस पर पहले से ही पुष्पा 2 का दबदबा देखने को मिल रहा है। आइए जानते हैं पांच दिनों में मुफासा और वनवास का हाल कैसा है।

    मुफासा की कमाई में गिरावट जारी

    शाह रुख खान और महेश बाबू भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने कलाकार है जो इस फिल्म के साथ जुड़े हैं। मुफासा के हिंदी वर्जन को किंग खान ने डब किया है तो वहीं तेलुगू वर्जन में आप महेश बाबू की आवाज को सुन सकते हैं। कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 8.3 करोड़ का कारोबार किया था।

    वहीं पहले वीकेंड का फायदा उठाते हुए मुफासा ने 38.85 करोड़ का बिजनेस किया था। लेकिन मंडे टेस्ट में इसकी कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली और पांचवें दिन आते आते इसके आंकड़े काफी निराश करने वाले हैं। सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने पांचवें दिन महज 8.25 करोड़ ही कमाए हैं और कुल कलेक्शन 53.35 करोड़ के पास पहुंच गया है।

    ये भी पढ़ें- Mufasa Box Office Collection Day 4: मंडे टेस्ट में मुफासा की कमाई में गिरावट, सिंगल डिजिट में पंहुचा कलेक्शन

    वनवास का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल

    नाना पाटेकर और उत्कर्ष शर्मा की फिल्म वनवास ने ओपनिंग डे पर 73 लाख की कमाई की थी। वहीं दूसरे दिन मूवी ने 1.03 करोड़, तीसरे दिन 1.4 करोड़, चौथे दिन 45 लाख कमाए। इस लिहाज से लग रहा था कि फिल्म धीरे-धीरे ही सही मगर आगे बढ़ेगी। हालांकि ताजा रिपोर्ट को देखकर लग रहा है कि वनवास का हाल और भी बुरा होने वाला है।

    खबरें और भी

    सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, पांचवें दिन सुबह और दोपहर के शोज मिलाकर इसने 0.50 करोड़ का कलेक्शन किया है। वनवास का टोटल कलेक्शन 3.85 करोड़ हो गया है। वनवास का निर्देशन, निर्माण और लेखन अनिल शर्मा ने किया है। नाना पाटेकर के अलावा इसमें उत्कर्ष शर्मा और सिमरत कौर मुख्य भूमिका में हैं। 

    रिलीज होने जा रही बेबी जॉन

    इन दोनों फिल्मों के आने वाले दिन और भी मुश्किल होने वाले हैं क्योंकि थिएटर में वरुण धवन की बेबी जॉन रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में उनके साथ वामिका गब्बी और कीर्ति सुरेश नजर आने वाली है। ये फिल्म साउथ के फेमस अभिनेता विजय की फिल्म थेरी का हिंदी रीमेक बताई जा रही है।

    क्रिसमस के मौके पर यानी की आज 25 दिसंबर को फिल्म सिनेमाघरों में पहुंच रही है। ऐसे में देखना होगा की बेबी जॉन के बीच नाना पाटेकर की वनवास और मुफासा के राजा बनने की कहानी थिएटर में कितने दिन और दम दिखा पाती है।

    ये भी पढ़ें- Baby John Advance Booking Collection: दिल्ली वालों पर दिखा बेबी जॉन का क्रेज, पहले दिन एडवांस बुकिंग में दिखाया कमाल